Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए संगठन की ओर से आयोजित होने वाली किसी भी प्रकार की सार्वजनिक गतिविधियों पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। १५ मार्च, २०२० (रविवार)। प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा, उत्तराखंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए, 31 मार्च तक संगठन की ओर से आयोजित होने वाली किसी भी प्रकार की सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों के प्रति पूरी तरह से संतोष व्यक्त करते हुए इसे उनकी सजगता बताया है।

“भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना को महामारी घोषित किया जा चुका है और सरकार द्वारा इस महामारी से बचाव के लिए तमाम तरह की एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। लिहाजा, पार्टी द्वारा भी फिलहाल 31 मार्च तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। पार्टी द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित किए जाने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को इस महामारी को लेकर जन जागरण के भी निर्देश दिए गए हैं।” …………………..भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने केंद्र सरकार द्वारा महामारी को लेकर स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड ( एसडीआरएफ ) के मानकों में बदलाव किए जाने को उचित कदम बताया। उन्होंने कहा कि महामारी को आपदा की श्रेणी में रखने से प्रदेश सरकारों व पीड़ितों को सहूलियत मिलेंगी। उन्होंने इस मसले पर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को पूरी तरह संतोषजनक बताया और कहा कि सरकार पूरी सजगता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड महामारी रोग कोविड – 19           ( कोरोना वायरस विनियम- 2020) नियमावली बनाकर अपनी सतर्कता दिखाई है। उन्होंने जनमानस से भी अपील की कि इस महामारी से बिना वजह भयभीत होने के बजाय सतर्कता और बचाव के उपाय अपनायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!