Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की निगाहें अब पश्चिम बंगाल पर : ओवैसी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के चुनाव साथ मिलकर लड़ने की पेशकश की

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 नवम्बर 2020, गुरुवार। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने बिहार विधानसभा चुनाव में जोरदार दमखम दिखाया तो पश्चिम बंगाल में आने वाले चुनावों के मद्देनजर भी अल्पसंख्यकों के तेवर देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल की चुनावी राजनीति में अल्पंसख्यकों का प्रभाव बिहार से ज्यादा है। तो ऐसे में बिहार में बड़े फेरबदल करने वाले ओवैसी की पार्टी ने अगर पश्चिम बंगाल में झंडा गाड़ा तो ममता सरकार की राह मुश्किल हो सकती है। हालांकि, असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के चुनाव में साथ मिलकर लड़ने की पेशकश कर दी है।

बिहार में पार्टी के प्रदर्शन से खुश एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की निगाहें अब पश्चिम बंगाल पर हैं और राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी ने सीएम बनर्जी से हाथ मिलाने का प्रस्ताव रख दिया है। ओवैसी ने गठबंधन की पेशकश करते हुए कहा टीएमसी की मदद करने का वादा किया, जिससे वह भाजपा को हरा पाएगी। ऐसे में जहां बंगाल चुनाव में एआईएमआईएम की एंट्री को टीएमसी खतरे के रूप में देख रही है तो ममता सरकार ना चाहते हुए भी एक बार ओवैसी के गठबंधन के प्रस्ताव पर ध्यान जरूर देगी।

2019 लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतकर भाजपा अब विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने की लड़ाई लड़ेगी। केंद्रीय कांग्रेस का जो भी रुख हो लेकिन प्रदेश कांग्रेस और वामदलों की भी लड़ाई ममता से ही है। ऐसे में अगर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने मजबूती से खम ठोका तो ममता की पारी और भी कमजोर हो सकती है।

हाल ही में ममता बनर्जी ने एआईएमआईएम पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ बाहरी, लोगों को परेशान और आतंकित करेंगे। इसी के साथ उन्होंने राज्य की जनता से बाहरियों का विरोध करने का आग्रह किया था। हालांकि अब ओवैसी ने गठबंधन का हाथ आगे बढ़ा दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!