Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

कलर्स का सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हमेशा ही विवादों से रहा है रिस्ता : शो बंद कराने हेतु करणी सेना करेगी आंदोलन

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 नवम्बर 2020, गुरुवार। कलर्स का सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ हमेशा ही विवादों में रहा है। कभी शो पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है, तो कभी ये अपने लड़ाई-झगड़ों की वजह से सुर्खियों में रहता है। लेकिन इस बार ‘बिग बॉस’ पर लव-जिहाद को प्रमोट करने आरोप लगा है, और ये आरोप लगाया है करणी सेना ने। करणी सेना ने एजाज़ ख़ान के पवित्रा पूनिया को किस करने पर आपत्ति जताई है। जिसके बाद उन्होंने कलर्स को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने शो को सेंसर या बैन करने की मांग की है। अपने लेटर में उन्होंने साफ लिखा है कि अगर ये शो सेंसर या बैन नहीं किया गया तो करणी सेना आंदोलन करने सड़क पर उतरेगी।

[box type=”shadow” ]बिग बॉस के बारे में जानकारी देने वाले फैन पेज बिग बॉस तक ने करणी सेना का लेटर ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा गया है, ‘बिग बॉस न सिर्फ एक अश्लील शो है, बल्कि ये बहुत चीप भी है जो भारत को बर्बाद कर रहा है। इसके अलावा ये लव-जिहाद को प्रमोट कर रहा है। हाल ही में एजाज़ ख़ान को पवित्रा के गाल पर किस करते देखा गया था। कलर्स ने इस वीडियो को काफी प्रमोट भी किया था। हमने महसूस किया है कि ये शो अश्लीलता फैला रहा है और लव-जिहाद को प्रमोट कर रहा है, जो किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। हम कलर्स चैनल से मांग करते हैं कि ‘बिग बॉस’ को बैन किया जाए। अगर इसे सेंसर या बैन नहीं किया गया तो करणी सेना आंदोलन करने सड़क पर उतरेगी। ऐसे सीरियल जो लव-जिहाद को प्रमोट कर रहे हैं, उन्हें तुरंत बंद किया जाना चाहिए’।

बिग बॉस 14 अभी हाल ही में एक विवाद से निकला भी है, जब शिवसेना ने शो को बंद करने की धमकी दे दी थी। दरअसल, जान कुमार शानू ने अंजाने में मराठी भाषा को लेकर कुछ कमेंट कर दिया था जिसके बाद शिवसेना ने इस पर आपत्ति जताई थी और शो बंद करने की धमकी दी थी। हालांकि शिवसेना की चेतावनी के बाद कलर्स और जान दोनों ने माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था।

[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *