Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

खुर्शीद ने हिंदुत्व और RSS के बीच तुलना को लेकर उनकी किताब पर निशाना बनाने वाले लोगो से कहा, ‘ऐसा करने वाले अंग्रेजी में कमजोर’

 आकाश ज्ञान वाटिका, 14 नवंबर, रविवार, नई दिल्ली। सलमान खुर्शीद की बुक को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। अब खुर्शीद ने हिंदुत्व और आइएसआइएस के बीच तुलना को लेकर उनकी किताब को निशाना बनाने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अंग्रेजी में कमजोर है। स्पष्टता के लिए उन्हें एक बार फिर से बुक का अनुवाद करना चाहिए। सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘ मैंने यह नहीं कहा कि ISIS और हिंदुत्व एक जैसे हैं । मैंने यह भी कहा है कि आइएसआइएस और बोको हराम इस्लाम धर्म का दुरुपयोग करते हैं, लेकिन किसी इस्लामी अनुयायी ने इसका विरोध नहीं किया। किसी ने नहीं कहा कि मैं उनके धर्म की छवि खराब कर रहा हूं।’

इसके साथ ही सलमान खुर्शीद ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे हिंदू धर्म के दुश्मन हैं और डरते हैं कि उनकी सच्चाई सामने आ जाएगी। बता दें कि सलमान खुर्शीद पांच दिवसीय कल्कि महोत्‍सव के समापन समारोह में पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा,’ मैं हिंदू तथा हिंदू धर्म से प्रेम करता हूं, यदि ऐसा नहीं होता तो कल्कि धाम में लगातार नहीं आता। मेरी किताब के कुछ तथ्य को वह लोग तोड़ मरोड़ रहे हैं जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती। मैंने किसी धर्म पर टिप्पणी नहीं की है। मेरी टिप्पणी केवल धर्म का दुरुपयोग करने वालों पर थी। ऐसे लोग हिंदू धर्म में भी हैं और मुस्लिम धर्म में भी। सबके तरीके अलग अलग होते है। आइएसआइएस के तरीके भी गलत हैं जिसका उल्लेख किया है।

उधर माकपा नेता हन्नान मुल्ला ने कहा,’सलमान खुर्शीद ने जो कहा उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन संघ सांप्रदायिक नफरत पैदा कर रहे हैं। वे धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था को बनाए रखने में मदद नहीं कर रहे हैं। जैसा तालिबान दूसरे राज्यों में कर रहे हैं संघ के लोग यहां भी वही कर रहे हैं।

विदित रहे कि सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्‍या: नेशनहुड इन आवर टाइम्‍स’ में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और आइएसआइएस के जिहादी इस्लाम से करने को लेकर खूब विवाद खड़ा हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!