Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘जनता कैबिनेट पार्टी की ओर से आप सभी को “इगास बग्वाल” की शुभकामनाएं’ : भावना पांडे

 आकाश ज्ञान वाटिका, 14 नवंबर, रविवार, देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने सभी को उत्तराखंड के पावन लोकपर्व “इगास बग्वाल”/बूढ़ी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

20211114_172908

मीडिया को जारी अपने शुभकामना सन्देश में भावना पांडे ने कहा- समस्त उत्तराखंड वासियों एवँ दुनिया के कोने-कोने में बसे प्रत्येक उत्तराखंडी भाई-बहनों को सपरिवार प्रदेश के लोकपर्व “इगास बग्वाल”/बूढ़ी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि लोकपरम्परा देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान है। इस पवित्र परम्परा को यूँ ही कायम रखते हुए आइए हम सभी मिलकर अपना ये पावन लोकपर्व बड़े ही उमंग, उत्साह एवँ धूमधाम के साथ मनाएं।

भावना पांडे ने आगे कहा-  उत्तराखंड की सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए “इगास बग्वाल” पर्व का मनाया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी से इस पर्व को मनाए जाने का आह्वान किया है, जिससे हमारी आज की पीढ़ी उत्तराखंड की संस्कृति को समझ और जान सके एवं हमारी लुप्त होती संस्कृति को बचाए जा सके।

इगास पर्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा- दरअसल पहाड़ में दीपावली यानी बग्वाल पर्व के 11 दिन बाद इगास पर्व या बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा है। दीपावली के 11 दिन के बाद उत्तराखंड में इगास का पर्व मनाया जाता है। इगास को पहाड़ की संस्कृति के साथ-साथ ऐतिहासिक तथ्यों से भी जोड़ा जाता है। आज के दिन मीठे पकवान बनाकर ये पावन पर्व मनाया जाता है।

Loading

error: Content is protected !!