Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों ने किया लॉकडाउन का एलान, उठाए कड़े कदम

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, नई दिल्ली।  कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर अंकुश लगाने के लिए कर्नाटक, केरल समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन का एलान किया है। गोवा में जहां राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाया गया है, वहीं तेलंगाना और मिजोरम में लॉकडाउन का एलान किया गया है। तमिलनाडु सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए 10 सप्ताह से दो सप्ताह का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के लातूर जिले में भी लाकडाउन लगाया गया है। कर्नाटक सरकार ने दो सप्ताह के लिए संपूर्ण लाकडाउन का एलान किया है। इसके तहत 10 मई सुबह छह बजे से 24 मई सुबह छह महीने तक लाकडाउन रहेगा।

इस फैसले की जानकारी देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक खाने-पीने और सब्जियों की दुकानें खुली रहेंगी। केरल में आठ मई से नौ दिनों का लाकडाउन लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि इस दौरान सभी राशन कार्ड धारकों को सरकार किट देना जारी रखेगी। लाकडाउन में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। 

गोवा में नौ मई से 23 मई तक सख्त, राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और किराना दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। दवा की दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी। महाराष्ट्र के लातूर जिले में आठ मई से छह दिनों के लाकडाउन का एलान किया गया है।

 एक अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। तेलंगाना सरकार ने एक और सप्ताह के लिए नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया है। अब यह 15 मई तक रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। शादी समारोहों और अंत्येष्टि में भीड़ एकत्रित नहीं होने देने के लिए भी राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है।

 मिजोरम में भी राज्य सरकार ने वायरस का प्रसार रोकने के लिए 10 मई से सात दिनों का लाकडाउन लगाने का फैसला किया है। राज्य सरकार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि लाकडाउन के दौरान राजधानी या जिला मुख्यालयों में किसी व्यक्ति को घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी।

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का एलान कर दिया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में जहां लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी रोकने का फैसला किया गया है तो दुकानें भी कुछ घंटों के लिए ही खुलेंगी। ममता बनर्जी ने पाबंदियों का एलान करते हुए कहा कि कोविड-19 के हालात को देखते हुए हमें कुछ कदम उठाने होंगे।

मास्क पहनना अनिवार्य है तो राज्य सरकार के दफ्तरों में 50 फीसद कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। प्राइवेट सेक्टर को वर्क फ्रॉम होम कराने को कहा गया है, जबकि दफ्तर में 50 फीसद ही कर्मचारी रह सकते हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम, सिनेमा हॉल्स, ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। सामाजिक और राजनीतिक जुटान पर भी प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली में कोरोना वायरस लॉकडाउन को 10 मई तक आगे बढ़ाया गया है। दिल्ली में बीते हफ्ते एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह दस मई तक जारी रहेगा।

यूपी में लगातार बढ़ रहे केस को देखते हुए योगी सरकार ने सोमवार तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। अभी 6 मई (बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे तक) कोरोना कर्फ्यू था, अब उसे बढ़ाकर 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है। इस तरह पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है। 

कोरोना के निरंतर बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रख बिहार सरकार ने पांच मई से 15 मई तक बिहार में लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सरकार के इस फैसले की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी। इस दौरान राज्य सरकार के सभी कार्यालय, दुकानें, वाणिज्यिक व निजी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आवश्यक खाद्य सामग्री, फल, सब्जी, मांस-मछली, दूध व पीडीएस दुकानें सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक ही खुलेंगी। अनावश्यक आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। केवल रेल, वायुयान या फिर अन्य लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर सकेंगे। सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, ट्रेनिंग व शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट व खाने की दुकानें बंद रहेंगी। सभी प्रकार के आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा।

[box type=”shadow” ]छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक बार फिर लॉकडाउन 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। इसमें लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने के साथ ही आम लोगों की सुविधा को देखते हुए कुछ राहत और छूट देने की बात कही गई है। रायपुर और दुर्ग जिला, जहां संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रण में है, इस वजह से इन दोनों जिलों में अतिरिक्त छूट दी गई है। गाइडलाइन के तहत मोहल्लों की किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन दुकानें शाम पांच बजे तक ही खुली रहेंगी। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

तमिलनाडु सरकार के आगामी आदेश के मुताबिक, सभी सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, जिम, मनोरंजन क्लब, बार, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल और अन्य समान स्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। रविवार को लॉकडाउन के दौरान चेन्नई मेट्रो रेल को स्‍केलटल सर्विस के संचालन की अनुमति दी जाएगी। राज्य के अंदर और दूसरे राज्‍यों से निजी और सार्वजनिक बस परिवहन संचालन की अनुमति नहीं होगी। ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों को केवल मेडिकल आपात स्थिति और रेल, हवाई यात्रियों के लिए के लिए अनुमति होगी। रात के कर्फ्यू में आवश्यक सेवाओं के लिए आंदोलन की अनुमति दी जाएगी। 

ओडिशा में भी 19 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। ओडिशा में 15 दिनों का लॉकडाउन आज से ओडिशा में लॉकडाउन बुधवार से 19 मई तक जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नर सौमेंद्र प्रियदर्शी ने कहा कि राशन, मछली, मांस, दूध आदि की दुकानें सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। टीकाकरण कार्य एवं कोरोना परीक्षण का कार्य जारी रहेगा। पुलिस ऐसे लोगों को आवागमन करने से नहीं रोकेगी।

पंजाब में मिनी लॉकडाउॉन, वीकेंड लॉकडाउन जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां हैं और 15 मई तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

राजस्थान सरकार ने भी राज्य में सख्त लाकडाउन की घोषणा की है। राज्य में महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए 10 से 24 मई तक लाकडाउन लगाया जा जा रहा है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु में गुरुवार सुबह चार बजे से ही सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं, जो 20 मई तक प्रभावी रहेंगी। इसके तहत उपनगरीय ट्रेनों में सिर्फ इमरजेंसी सेवा से जुड़े फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। सरकारी दफ्तरों में 50 फीसद स्टाफ के साथ काम करने को कहा गया है। मेट्रो समेत सार्वजनिक वाहन भी 50 फीसद क्षमता के साथ चलेंगें। किराना और सब्जी की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, शॉपिंग कांप्लेक्स में इन्हें भी खोलने की अनुमति नहीं होगी।

महाराष्ट्र ने पांच अप्रैल को निषेधाज्ञा के साथ कर्फ्यू जैसा लॉकडाउन और लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई थीं। पाबंदियां बाद में 15 मई तक बढ़ा दी गईं हैं। निजी कार्यालयों को वर्क फ्राम होम पर ही जोर देने को कहा गया है। बसों एवं ट्रेनों को पूरी तरह से बंद करने से समस्या पैदा हो सकती हैं। इसलिए, इन्हें किस तरह उपयोग में लाया जाए, अभी इस पर विचार किया जा रहा है। सरकार जिलाबंदी लागू करने पर भी विचार कर रही है। यानी जिले से बाहर जाने के लिए अनुमति लेनी होगी।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!