Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
ताज़ा खबरेंदेश

देश में बीते 24 घंटों कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने से हुई 4 हजार से अधिक मौतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अपना प्रलयंकारी और विनाशकारी रूप दिखा रही है। बीते 24 घंटों में 4 लाख से अधिक नये मामले दर्ज किए गए और पहली बार 4 हजार से अधिक मौत के मामले सामने आए हैं। इससे पहले 6 मई को भारत में 3,980 संक्रमितों की मौत हुई थी जो उस दिन तक का देश में मृतकों का सबसे अधिक आंकड़ा था।

मई महीने के पहले दिन से ही 4 लाख से अधिक संक्रमितों के मामले आने की शुरुआत हुई जो आज भी जारी है। 1 मई के बाद आज चौथे दिन संक्रमण के मामले चार लाख से अधिक आए हैं। शुक्रवार को 4,14,188 संक्रमण के नए मामले सामने आए थे। आज तो 24 घंटों के दौरान दर्ज होने वाले मौतों का आंकड़ा भी अब तक का सबसे अधिक है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में आए नए मामलों की संख्या 401078 दर्ज की गई है और 4187 मौतों का आंकड़ा है। वहीं  इस अवधि में  3,18,609 लोग रिकवर हुए और अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2,18,92,676 हो गई और कुल मौतों की संख्या 2,38,270 हो गई है। अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,23,446 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,79,30,960 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में शुक्रवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,04,10,043 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,08,344 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,97,257 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,73,46,544 हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!