Breaking News :
>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

केजरीवाल ने कहा, ”शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूँगा जो लोगों को तीर्थ के लिए भेजता है……..”

”शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूंगा जो लोगों को तीर्थ के लिए भेजता है, अस्पताल बनवाता है, स्कूल बनवाता है, सड़कें बनवाता है। ऐसा आतंकवादी तो आज तक पैदा ही नहीं हुआ होगा।” : केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास द्वारा एक वायरल वीडियो में किए गए दावों पर अपनी टिप्पणी की है। इस वीडियो के बाद केजरीवाल विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। इस बीच, केजरीवाल ने एक बयान जारी कर कहा, ”शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूँगा जो लोगों को तीर्थ के लिए भेजता है, अस्पताल बनवाता है, स्कूल बनवाता है, सड़कें बनवाता है। ऐसा आतंकवादी तो आज तक पैदा ही नहीं हुआ होगा।”

केजरीवाल ने कहा कि भगत सिंह को भी अंग्रेजों ने आतंकवादी बोला था, मैं खुद को भगत सिंह का चेला मानता हूं। 100 साल पहले अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी बोला था और आज 100 साल बाद ये सब मिलकर भगत सिंह के चेले को ये सब भ्रष्टाचारी मिलकर आतंकवादी साबित करना चाह रहे हैं।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि मोदी जी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सभी कह रहे हैं कि पिछले 10 साल से केजरीवाल देश के 2 टुकड़े करने की योजना बना रहा है। ये हो सकता है क्या? 10 साल में 3 साल कांग्रेस सरकार थी, 7 साल से भाजपा सरकार है, इनकी सिक्योरिटी एजेंसी क्या कर रही थी, ये लोग सो रहे थे क्या।

आप प्रमुख ने कहा कि अबकी बार एक अच्छी पार्टी आई है आम आदमी पार्टी, इससे डरके सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठा हो गए हैं। कांग्रेस, भाजपा, अकाली सब पिछले कुछ दिनों से मिलकर AAP को हराने में लग गए। सब एक ही भाषा बोल रहे हैं, हमें गालियां दे रहे हैं। कहते हैं पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्जा है इन्होंने कुछ काम नहीं किया तो ये पैसा कहां गया? स्कूल नहीं बनाया, अस्पताल नहीं बनाए, कालेज नहीं बनाए, काम नहीं किया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!