Breaking News :
>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी से कुमार विश्वास द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए आरोपों की जाँच के आदेश देने की माँग की

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि कुमार विश्वास द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों की जांच की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री से आरोपों की स्वतंत्र जांच करने के आदेश देने की अपील की। कहा कि कुमार विश्वास द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। 

एक ट्वीट कर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह पंजाब के सीएम के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह मांग कर रहे हैं। कहा कि राजनीति एक तरफ है। पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है। माo प्रधानमंत्री को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है, इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए। 

विदित रहे कि इस मामले को कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल सहित अन्य कई राजनीतिक दलों ने भी उठाया था। गत दिवस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोहाली थाने के फेज एक पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। कुमार विश्वास का एक वीडियो दो दिन से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थकों के साथ बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं।

कुमार विश्वास के जिस वीडियो को लेकर राजनीति गरमाई है उसके प्रसारण पर रोक लगाने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने अपने आदेश वाला पत्र वापस ले लिया। गौरतलब है कि पंजाब के चुनाव विभाग की मीडिया मानीटरिंग कमेटी ने वीडियो को देखने के बाद इस पर रोक लगाकर सभी राजनीतिक पार्टियों को इसे आगे फारवर्ड न करने का पत्र जारी कर दिया था। साथ ही केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई की सिफारिश भी कर दी थी, लेकिन रात साढ़े नौ बजे इस पत्र को वापस ले लिया गया।

गौर करने वाली बात यह है कि डॉ० कुमार विश्वास ने एक इंटरव्यू दिया था। इसका एक हिस्सा ट्वीट किया था। यह वीडियो राजनीतिक पार्टियों ने खूब फारवर्ड किया, जिससे यह वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह फर्जी है और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!