Breaking News :
>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
उत्तराखण्ड

मुहल्लों में शराब बेचने की स्कीम लेकर आए केजरीवाल – मुख्यमंत्री धामी 

मुख्यमंत्री धामी ने पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 

केजरीवाल दिल्ली में यूपी, बिहार और उत्तराखंडियों को बताते हैं बाहरी – मुख्यमंत्री धामी

सीएम धामी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 27 सालों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पर शासन किया लेकिन, किसी ने भी दिल्ली के समग्र विकास की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां अंत्योदय को अपने जीवन का सिद्धांत मानकर सभी लोगों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को सिद्धांत मानकर दिल्ली पर शासन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रोहिंग्याओं का समर्थन करने वाले केजरीवाल दिल्ली में यूपी, बिहार और उत्तराखंड से आने वाले लोगों को बाहरी बताते हैं। स्वच्छता और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की बात कर सत्ता में आए केजरीवाल ने जनता की गाढ़ी कमाई पर ही झाड़ू लगा दिया। मुहल्लों में स्कूल खोलने के नाम पर शराब बेचने की स्कीम शुरू की गई। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से विधायक थे लेकिन यहां पर उन्होंने एक भी विकास का काम नहीं कराया, जिस कारण उन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज से मुंह छिपाकर भागना पड़ा। केजरीवाल जनहितों से ऊपर अपने एशो अराम को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि जिस धनराशि का इस्तेमाल दिल्ली के विकास में होना था, उससे शीशमहल बनाया गया।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दिल्ली की जनता ने झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले कांग्रेस और आप जैसे मौसेरे भाइयों को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।

इस अवसर पर कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर के विधायक मोहन सिंह माहरा, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाहाकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, विजेंद्र धामा, अनिल शर्मा, शुभम शर्मा, आशीष पांडेय, नीरज शर्मा, आशीष गुप्ता, अजब सिंह,रोहित मल्होत्रा, नंदन सिंह रावत, हिमांशु मित्तल, रेनू चौधरी, शशि चांदना, भूपेश शर्मा, अरविंद राणा, प्रंशात बिष्ट, हरेंद्र टोलिया, ध्रुव शर्मा, राजेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!