Breaking News :
>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
स्वास्थ

क्या ग्रीन-टी आपके हार्ट के लिए है फायदेमंद? आईए जानते है इससे होने वाले फायदे

ग्रीन-टी अपने स्वास्थ्य संबंधी लाभ के लिए काफी चर्चा में रही है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स को सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता रहा है जो इसे सेहत को लेकर जागरूक रहने वालों के बीच पसंदीदा पेय भी बनाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ग्रीन टी सिर्फ एक साधारण पेय नहीं, बल्कि एक स्वास्थ्यवर्धक औषधि है। यह हृदय, मस्तिष्क, त्वचा, वजन घटाने और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करती है। यदि आप इसे अपनी आहार दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है।

अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीन-टी में कैटेचिन नामक एक प्रकार का पॉलीफेनोल होता है। कैटेचिन एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोशिकाओं को डैमेज होने से रोकने में मदद करते हैं और आपको गंभीर और क्रोनिक बीमारियों से बचाए रखते हैं। इसे शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने और एंटी-कैंसर प्रभावों के कारण कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सेवन किया जाता रहा है।

क्या ग्रीन टी से हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम भी कम होता है? ये सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है, आइए इस बारे में जानते हैं।

ग्रीन-टी है हार्ट के लिए फायदेमंद

ग्रीन-टी से क्या हृदय रोगों के खतरे को भी कम किया जा सकता है, इसको समझने के लिए किए गए अध्ययनों की समीक्षा से पता चलता है कि नियमित रूप से अगर आप ग्रीन-टी पीते हैं तो इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और हृदय से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि ग्रीन-टी में मौजूद तत्व रक्तचाप या लिपिड दोनों को कंट्रोल करने में सहायक हो सकते हैं जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अन्य अध्ययनों में पाया गया कि ग्रीन-टी का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और रक्तचाप को संतुलित करने में भी मदद करता है। शोध बताते हैं कि यह बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार पेय है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

एक अध्ययन के अनुसार, ग्रीन-टी पीने से हृदय रोग के जोखिम को 31% तक कम किया जा सकता है। हालांकि, ग्रीन-टी से हृदय स्वास्थ्य को होने वाले फायदों को जानने के लिए अभी और नैदानिक परीक्षणों की आवश्यकता है।

स्ट्रोक से होता है बचाव

नियमित रूप से ग्रीन-टी पीने से स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने जापान में 46,000 से अधिक प्रतिभागियों (40 से 79 वर्ष की आयु, 60% महिला) के डेटा का विश्लेषण किया। निष्कर्ष में पाया गया कि रोजाना जिन लोगों ने ग्रीन-टी का सेवन किया उनमें अन्य लोगों की तुलना में स्ट्रोक होने या इसके कारण मौत का खतरा 62% तक कम था।

इतना ही नहीं जिन लोगों में स्ट्रोक या दिल के दौरे की हिस्ट्री रही थी उन्हें भी ग्रीन टी पीने से लाभ मिलने के प्रमाण मिलते हैं।

इसके एंटीऑक्सीडेंट्स गुण बनाते हैं खास

ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स और कैटेचिन्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, ग्रीन-टी में मौजूद एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (EGCG) नामक कंपाउंड कैंसर, हृदय रोग और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली गंभीर समस्याओं को कम करने में मदद करता है। वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाने में भी ये फायदेमंद है इसलिए इसके नियमित सेवन से कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!