Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

केजरीवाल सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र : ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर अन्य कई व्यवस्थाओं के लिए भी आर्मी से माँगी मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, वहीं मौतों की संख्या भी डरा रही है। रविवार को 24 घंटे के दौरान 400 से अधिक लोगों की जान कोरोना के चलते गई, यह अब तक का मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस बीच दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बेकाबू होते हालात के बीच दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने सेना की मदद मांगी है। सोमवार को पूर्वी दिल्ली स्थित टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सेना की मदद मांगी है। केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा गया कि डीआरडीओ ने जिस तरह एक अस्पताल तैयार किया है, उसी तरह और अस्पताल तैयार किए जाएं। इसके साथ मनीष सिसोदिया ने खत लिखकर ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर बाकी अन्य तमाम व्यवस्थाओं के लिए भी भारतीय सेना की मदद मांगी है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में निर्धारित कोटे की ऑक्सीजन आपूर्ति रविवार को भी नहीं मिली है। मनीष सिसोदिया की मानें तो रविवार को 590 मेट्रिक टन में से सिर्फ 440 टन ही ऑक्सीजन मिल पाई थी जबकि दिल्ली सरकार के मुताबिक राजधानी को 976 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि हमें ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए तत्काल मदद की जरूरत है। ऐसे में हम केंद्र सरकार, सेना और प्राइवेट सेक्टर समेत समेत तमाम संस्थानों से मदद चाहिए।

सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विनोद नगर के एक COVID19 वैक्सीनेशन सेंटर में चल रहे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन का जायज़ा लिया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि फिलहाल दिल्ली सरकार के 76 स्कूलों में 301 सेंटर में 18-45 साल के लोगों के वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू हुआ है।

विदित रहे कि सोमवार को ही कॉमनवेल्थ स्थित कोविड केयर सेंटर में एचसीएल फाउंडेशन की मदद से ऑक्सीजन प्लांट शुरू हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!