Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
ताज़ा खबरेंदेश

बंगाल में हिंसा की घटनाओं का जायजा लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन राज्य के दौरे पर जाएंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मई 2021, मंगलवार,  कोलकाता। बंगाल में चुनाव नतीजे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमले व हिंसा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नड्डा चार मई से दो दिन के बंगाल दौरे पर रहेंगे। यहां वे हिंसा से प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके स्वजनों से मुलाकात करेंगे। वहीं, भाजपा ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ पांच मई, बुधवार को पूरे देश भर में धरना देने की भी घोषणा की है। कोलकाता में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच मई को धरने पर बैठेंगे। पार्टी की ओर से कहा गया है कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए धरना दिया जाएगा।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सर्वप्रथम जानकारी दी कि पार्टी अध्यक्ष नड्डा बंगाल का दौरा करेंगे। दरअसल, माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिए भाजपा अध्यक्ष बंगाल में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने और हमले के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करेंगे। विजयवर्गीय ने दावा किया कि पिछले 24 घंटे के दौरान बंगाल में हमारे नौ कार्यकर्ताओं की तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हत्या कर दी है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में पूरी तरह अराजकता है। ऐसी अराजकता मैंने आज तक अपने जीवन में नहीं देखी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस चुनाव जीतने वाले हमारे विधायकों को धमकी दे रही है। उन्होंने दावा किया कि कोलकाता से लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। घरों से सामान भी लूटे जाने का उन्होंने दावा किया। उल्लेखनीय है कि बंगाल में रविवार को आए चुनाव नतीजों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा व आगजनी का दौर जारी है। भाजपा के कई पार्टी कार्यालयों को भी फूंक दिया गया है। इसके अलावा कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!