Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही

राहत कार्य जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 जुलाई 2026, रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश का असर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी दिखाई देने लगा है। पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरने के कारण केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई, जबकि सड़क खोलने के लिए विभाग की टीमें मशीनों के साथ राहत कार्य में जुट गई हैं।

मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड और काकड़ा गाड़ के बीच पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का अभियान शुरू किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि काकड़ा गाड़ क्षेत्र में बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण मार्ग खोलने में अतिरिक्त समय लग रहा है। सड़क के दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं, जबकि मलबे की अधिकता को देखते हुए अगस्त्यमुनि से एक एक्सकेवेटर भी मौके पर भेजा गया है, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।

इसके अलावा सोमवार देर रात सिरोहबगड़ क्षेत्र में भी मलबा आने से मार्ग कुछ समय के लिए बंद हो गया था, जिसे विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही खोल दिया। वहीं गौरीकुंड के मुनकटिया क्षेत्र में भी मलबा और पत्थर गिरने की सूचना मिली है। वहां भी मशीनों की सहायता से सफाई का कार्य लगातार जारी है।

विभाग के अनुसार गुप्तकाशी के निकट भी सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ था, लेकिन जेसीबी की मदद से मार्ग को शीघ्र ही सुचारु कर दिया गया। मुनकटिया क्षेत्र में संचार नेटवर्क प्रभावित होने के कारण वहां की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग सामान्य रूप से खुले हैं। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा यात्रा से पहले सड़क और मौसम की ताजा जानकारी लेने की अपील की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!