Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
खेलदेश

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी

भारतीय टेस्ट टीम में नया चेहरा, सारांश जैन को पहली बार मिला मौका

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 जुलाई 2026, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस सीरीज में टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। इस बार टीम चयन में युवा ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल कर बड़ा मौका दिया गया है।

घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले सारांश जैन को पहली बार सीनियर टीम का टिकट मिला है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के कंधों पर होगी। बल्लेबाजी विभाग में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को भी जगह मिली है। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार टीम का हिस्सा हैं।

तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही अंतिम रूप से खेलने की अनुमति मिलेगी।

चयनकर्ताओं ने यह भी बताया कि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। पिछली टेस्ट टीम की तुलना में नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे और वॉशिंगटन सुंदर इस बार बाहर हैं, जबकि रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। जडेजा लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं, जबकि बुमराह की उपलब्धता फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

कप्तान: शुभमन गिल
उपकप्तान: केएल राहुल
अन्य खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

*साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन फिटनेस मंजूरी के अधीन रहेगा।

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
पहला टेस्ट: 15 से 20 अगस्त 2026 – गॉल
दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त 2026 – कोलंबो

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!