Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डधार्मिक

ऋषिकेश में तैयार किया जा रहा है केदारनाथ मंदिर का प्रतिरूप

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का ख्वाब जितना खूबसूरत है, उससे भी खूबसूरत इसकी परिकल्पना है। उत्तराखंड में इस स्वप्निल परियोजना को मूर्त रूप देने में जुटे रेल विकास निगम ने इसके रेल स्टेशनों को भी स्थानीय भवन शैली में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसीलिए परियोजना में बन रहे 11 में से चार स्टेशनों पर चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री का प्रतिरूप नजर आयेगा। इस कड़ी में सबसे पहले तैयार हो रहे योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन को केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश का काम अपने अंतिम चरण में है। चार फरवरी 2020 से यहां ट्रेनों का संचालन होना है। स्टेशन की खासियत यह होगी कि यहां आकर यात्रियों को विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर का प्रतिरूप देखने को मिलेगा। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर भगवान शिव के वाहन नंदी और इसके सामने ही भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति स्थापित की जा रही है।

स्टेशन का मुख्य भवन भी बाहर से केदारनाथ मंदिर की तरह नजर आएगा। परियोजना के निदेशक ओपी मालगुड़ी ने बताया कि शेष अन्य स्टेशनों का निर्माण भी किसी न किसी पर्वतीय भवन की प्रतिकृति होगा। परियोजना के 11 में से किन्हीं तीन स्टेशनों को बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम का स्वरूप दिया जाएगा। इन स्टेशनों के चयन को प्रस्ताव मांगे गए हैं।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के स्टेशन 

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना में यूं तो वीरभद्र स्टेशन को मिलाकर कुल 12 स्टेशन होंगे। मगर, नए स्टेशनों की संख्या 11 है। इनमें पहला स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश है। इसके बाद शिवपुरी, व्यासी, देवप्रयाग, मलेथा, श्रीनगर, धारी देवी, रुद्रप्रयाग, घोलतीर, गौचर व  सेवई (कर्णप्रयाग) शामिल हैं।

योग नगरी ऋषिकेश में होंगी 13 लाइन 

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन परियोजना का सबसे बड़ा स्टेशन होगा। इस स्टेशन यार्ड में 13 लाइन होंगी। यानी स्टेशन तैयार होने के बाद लंबी गाड़ियों के ऋषिकेश पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा। अभी पुराने स्टेशन पर लंबी गाड़ि‍यों के खड़े होने की भी पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में गिनती की गाड़ि‍यां ही हरिद्वार से आगे आ पाती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!