Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

करीना कपूर और सारा अली खान ने उत्तराखंड हादसे पर जताया दुःख एवं पीड़ितों के लिए की प्रार्थना

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 फ़रवरी 2021, सोमवार। उत्तराखंड में रविवार को चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई। इस हादसे में अब तक 14 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, वहीं 150 से ज्यादा लोग लापता हैं। एनडीआरएफ और सेना की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है। उत्तराखंड में आई इस प्राकृतिक आपदा पर दुनियाभर की हस्तियों ने दुख जताया है।

बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारों ने भी चमोली में हुई इस प्राकृतिक आपदा पर शोक जताया है। अभिनेत्री करीना कपूर खान और सारा अली खान ने भी इस आपदा पर दु:ख व्यक्त किया है। साथ ही पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है। करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने इस आपदा से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की है।

करीना कपूर खान ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘उत्तराखंड में भयावह त्रासदी से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थनाएं कर रही हूं।’ वहीं करीना कपूर खान के अलावा सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर उत्तराखंड आपदा के लिए दुख जताया है। उन्होंने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, ‘चमोली के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना। आशा है कि फंसे हुए या लापता लोगों को बचाकर और जल्द ही घर सुरक्षित लाया गया हो। इस विकराल त्रासदी का सामना करने के लिए उन्हें और बचाव दलों को शक्ति’।

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान और सारा अली खान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि चमोली के आपदा प्रभावित इलाकों में सेना, आइटीबीपी, एसएसबी और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। चमोली पुलिस के अनुसार, टनल में फंसे लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी। जेसीबी की मदद से टनल के अंदर पहुंच कर रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

अब तक कुल 15 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है एवं 14 शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किये गये हैं। वहीं अभी टनल में 30 लोग फंसे हुए हैं । इस कड़ी में रविवार दोपहर को वायुसेना के सी-130 एयरक्राफ्ट एनडीआरएफ की टीम और पांच क्विंटल राहत सामग्री लेकर जौलीग्रांट पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम के साथ ही सेना के जवान व नौसेना के गोताखोरों को दोपहर बाद रैणी गांव के लिए रवाना किया गया। वहीं, शाम को नौसेना के स्पेशल कमांडो (माकरेस) भी जौलीग्रांट पहुंच गए। सोमवार सुबह पौने सात बजे वायुसेना के जवान राहत सामग्री और माकरेस को लेकर प्रभावित स्थल की ओर रवाना हो गए। यहां वायुसेना प्रभावित क्षेत्रों में हवाई सर्वे भी करेगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *