Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

दीप सिद्धू का फेसबुक अकाउंट उसकी कनाडा की महिला मित्र कर रही है हैंडल

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 फ़रवरी 2021, सोमवार। गणतंत्र दिवस पर लाल किला में किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रव करने में शामिल पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू गिरफ्तारी के बाद ही हिंसा से जुड़े राज सामने आ सकेंगे। वहीं, दीप सिद्धू को को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें दस दिनों से पंजाब समेत कई राज्यों में तलाश कर रही हैं, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। वहीं, क्राइम ब्रांच ने सुखदेव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इसपर 50 हजार रुपये का इनाम था। वहीं, दीप सिद्धू समेत कई अन्य आरोपितों पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें से एक जुगराज सिंह भी है, जिसने 26 जनवरी को हिंसक किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे के बगल में अन्य झंडा लगा दिया था।

दीप के मामले में पुलिस को पता चला है कि उसकी कनाडा की महिला मित्र कनाडा से ही फेसबुक अकाउंट चला रही है। उस महिला की भी पहचान कर ली गई है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि दीप सिद्धू की महिला दोस्त दीप के वीडियो को फेसबुक पर अपलोड करती है। दीप जहां भी छिपा है वहां से वीडियो शूट कर वह महिला मित्र को भेज देता है।

दिल्ली पुलिस ने गत तीन फरवरी को दीप सिद्धू, लाल किला पर केसरिया झंडा फहराने वाले जुगराज सिंह सहित आठ उपद्रवियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। पंजाब के गैंगस्टर लक्खा सिधाना ने सिंघु बार्डर से शनिवार रात को फेसबुक लाइव किया था। इससे माना जा रहा है वह सिंघु बार्डर पर किसानों के बीच ही छिपा हुआ है। तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। गुरजोत व गुरजंत, दीप सिद्धू के साथी हैं। दोनों 26 जनवरी को उसके साथ थे। इनके अलावा जगबीर सिंह, बूटा सिंह व इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा था।

उपद्रवियों को नोटिस देने पीलीभीत और शाहजहांपुर गई क्राइम ब्रांच की टीम

लाल किले में उपद्रव में शामिल चार ट्रैक्टरों के मालिकों को नोटिस देने शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम पीलीभीत व शाहजहांपुर गई। पुलिस के मुताबिक एक ट्रैक्टर पीलीभीत के पूरनपुर घुंघचाई क्षेत्र में रहने वाले ग्रंथी के नाम पर पंजीकृत पाया गया। ट्रैक्टर मालिक शहबाजपुर गुरुद्वारे में ग्रंथी हैं। उनकी गैरमौजूदगी में वहां के एक सेवादार को पुलिस ने ग्रंथी के नाम का नोटिस सौंप दिया। उधर, शाहजहांपुर में भी तीन ट्रैक्टर मालिकों के घरों पर क्राइम ब्रांच ने नोटिस चस्पा दिए। पुलिस ने चमराबोझी गांव में अरशप्रीत सिंह, लक्ष्मीपुर में परमजीत सिंह, रामपुरकलां में जद¨वदर सिंह के घरों पर नोटिस चस्पा दिए। सभी को दस फरवरी तक जांच में शामिल होना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!