Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

भारतीय राजनैतिक इतिहास की आइकॉनिक लीडर के किरदार को निभाने के लिए काफ़ी उत्साहित है कंगना रनोट

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० जनवरी २०२१, शनिवार। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को देश की सबसे मजबूत प्रधानमंत्रियों में गिना जाता है। बहुत कम राजनेता ऐसे हुए हैं, जिन्होंने इंदिरा जैसी राजनीतिक इच्छाशक्ति और लोकप्रियता हासिल की हो। अब राजनीति का यह ताकतवर किरदार बड़े पर्दे पर नज़र आएगा, जिसे जीवंत करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट। शुक्रवार को कंगना ने अपनी इस पॉलिटिकल ड्रामा फ़िल्म का एलान किया।

फ़िल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। कंगना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट आख़िरी स्टेज में है। यह इंदिरा की बायोपिक फ़िल्म नहीं होगी। एक पीरियड फ़िल्म है, जिसके ज़रिए देश के सामाजिक और राजनैतिक परिदृश्य पर टिप्पणी की जाएगी। फ़िल्म में कई दिग्गज कलाकारों की एंट्री होगी। कंगना ने कहा कि भारतीय राजनैतिक इतिहास की आइकॉनिक लीडर के किरदार को निभाने के लिए वो काफ़ी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म एक किताब पर आधारित है। हालांकि, किताब का खुलासा फ़िलहाल नहीं किया है। इस फ़िल्म में इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दो बड़े फ़ैसलों आपातकाल और ऑपरेशन ब्लूस्टार को रेखांकित किया जाएगा।

कंगना ने ट्विटर इस जानकारी को शेयर करके इंदिरा गांधी की तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की पंक्तियां लखीं, जो इंदिरा के बारे में कही गयी थीं- वो बहुत ख़ूबसूरत थीं। उस तरह की ख़ूबसूरत नहीं, जिन्हें दिवारों पर टांगा जाता है। उनका चेहरा ऐसा था, जैसे राजा के इशारे से पहले ही सारी तलवारें खींच ली गयी हों। कंगना इसके साथ इंदिरा के लुक में अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए बताया कि यह उनका पुराना फोटोशूट है। उन्हें नहीं पता था कि एक दिन वो इस महान किरदार को निभाएंगे।

फ़िल्म का निर्देशन कंगना के साथ रिवॉल्वर रानी बनाने वाले साई कबीर कर रहे हैं। स्टोरी, स्क्रीनप्ले भी साई कबीर का ही होगा। यह पीरियड फ़िल्म बड़े स्केल पर बनायी जाएगी, जिसमें तमाम अहम कलाकार संजय गांधी, राजीव गांधी, मोरार जी देसाई और लाल बहादुर शास्त्री के किरदार निभाते दिखेंगे। फ़िल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि साई कबीर कंगना से फ़िल्म को लेकर भोपाल में विमर्श कर रहे हैं, जहां एक्ट्रेस धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। बता दें, कंगना तमिलनाडु की दिग्गज नेता और अभिनेत्री जयललिता की बायोपिक में भी नज़र आएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!