Breaking News :
>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक
ताज़ा खबरेंदेश

पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता : सुरक्षा बलों ने त्राल में तीन आतंकियों को मार गिराया, दो आतंकियों ने किया सरेंडर

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० जनवरी २०२१, शनिवार। पुलवामा में एक ही दिन में शुरू हुई दो मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। जहां गत शुक्रवार शाम को संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने त्राल में तीन आतंकियों को मार गिराया था वहीं इसी जिले के लेलहर इलाके में छिपे दो आतंकवादियों ने चलती मुठभेड़ के दौरान आज तड़के आत्मसमर्पण कर दिया। इन आतंकवादियों में एक घायल अवस्था में था। हथियार डालते ही सुरक्षाबलों ने घायल आतंकी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकियों के आत्मसमर्पण करने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये दोनों हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे। इन आतंकवादियों से दो एके-47 राइफल व अन्य गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। आप को बता दें कि गत शुक्रवार शाम को पुलिस को यह सूचना मिली कि दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के लेलहर इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे सेना, एसओजी और सीआरपीएफ जवानों के संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अंधेरा होता देख सुरक्षाबलों ने उस मकान को पूरी तरह घेर लिया जहां आतंकी छिपे हुए थे। इस दौरान रोशनी की विशेष व्यवस्था भी कर दी गई ताकि आतंकी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग न निकलें। बताया जा रहा है कि पूरी रात दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी होती रही। इसी दौरान एक आतंकी सुरक्षाबलों की गोली से जख्मी हो गया।

आज तड़के एक बार फिर सुरक्षाबलों ने छिपे हुए दोनों आतंकियों को परिजनों का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस बार आतंकियों ने इस बात को मान लिया और दोनों आतंकी अपने हथियार डाल मकान से बाहर आ गए। घायल आतंकी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। आइजीपी विजय कुमार ने गत शुक्रवार को त्राल में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए तीन आतंकियों के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी थी कि आतंकी संगठन अब सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय युवाओं को संगठन में शामिल कर रहे हैं।

हम युवाओं को इस गलत राह पर न चलने के लिए बार-बार गुहार लगा रहे हैं। इसको लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पूरा प्रयास रहता है कि गलत राह पर निकले स्थानीय युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाएं। मुठभेड़ के दौरान उन्हें आत्मसमर्पण करने का बार-बार मौका दिया जाता है। उनकी इस घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर दो स्थानीय आतंकियों द्वारा आत्मसमर्पण करने को पुलिस बड़ी सफलता बता रही है। दूसरे युवक से पूछताछ की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!