Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
मनोरंजन

कंगना रनौत के रोज घट रहे हैं 40-50 हजार फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने कहा

बॉलीवुड में वंशवाद और पक्षपात के ख़िलाफ़ मुखर कंगना रनोट के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट आ रही है। कंगना के मुताबिक, हर दिन उनके 40 से 50 हज़ार फॉलोअर्स कम हो रहे हैं।

दरअसल, एक यूज़र ने ट्वीट करके कंगना का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाया कि उनके ट्विटर फॉलोअर्स की गिनती गिर रही है। चौकीदार फिर से नाम के ट्विटर एकाउंट से लिखा गया- कंगना जी, आपके ट्विटर फॉलोअर्स की गिनती कम की जा रही है। मुझे यह शक़ था, मगर अब पुष्टि हो गयी है कि ट्विटर ऐसा कर रहा है। एक घंटा पहले यह 992000 था, मगर अब 988000 है।

इसके जवाब में कंगना ने लिखा- मैं इस बात से सहमत हूं। मैंने एक पैटर्न को नोटिस किया है कि हर दिन 40-50 हज़ार फॉलोअर्स कम हो रहे हैं। मैं ट्विटर पर नई हूं, लेकिन यह कैसे होता है? वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसका कोई आइडिया? कंगना ने इस ट्वीट में ट्विटर इंडिया और ट्विटर सपोर्ट को भी टैग किया है।

दूसरे यूज़र ने इसके पीछे ट्विटर के घोस्ट बैन को वजह बताया तो कंगना ने लिखा- मैं देखती हूं कि राष्ट्रवादियों को हर जगह संघर्ष करना पड़ता है। यह रैकेट बहुत मजबूत है। मैंने नोटिस किया, क्योंकि पिछली रात हम 10 लाख के बेहद क़रीब पहुंचने वाले थे। खै़र, जिन लोगों को अपनेआप अनफॉलो किया जा रहा है, उनसे माफ़ी। यह ठीक नहीं है, लेकिन क्या हमें इसकी आदत नहीं हो गयी है?

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत डेथ मामले में कंगना शुरू से ही ‘बॉलीवुड माफ़िया’ पर निशाना साधती आयी हैं। कंगना ने इस बात को पूरे दम-खम के साथ उठाया कि बॉलीवुड में कुछ ताक़तवर लोग इंडस्ट्री को अपनी मर्ज़ी के मुताबिक चलाते हैं या चलाना चाहते हैं।

कंगना ने सुशांत की आकस्मिक और दुख मौत के लिए ऐसे लोगों को ज़िम्मेदार माना, जो नेपोटिज़्म को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा कंगना ने हाल ही में एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में बॉलीवुड में ड्रग्स की प्रैक्टिस पर भी काफ़ी बेबाकी से बात रखी। बता दें कि इससे पहले कंगना की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर एकाउंट एक विवादित ट्वीट के बाद सस्पेंड किया जा चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!