Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
राजनैतिक-गतिविधियाँ

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई, दिवाली तक भारत में कोरोना को काबू कर लिया जाएगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने रविवार को उम्मीद जताई कि दिवाली तक कोरोना को काबू में कर लिया जाएगा। अनंत कुमार फाउंडेशन की तरफ से आयोजित ‘नेशन फ‌र्स्ट’ वेबिनार सीरीज को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी और डॉ. सीएन मंजनाथ जैसे विशेषज्ञ शायद इससे सहमत होंगे कि अतीत में दुनिया में सामने आए अन्य वायरस की तरह कोरोना भी कुछ समय बाद स्थानिक हो जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Harsh Vardhan) ने कहा कि इस महामारी ने हमें एक निश्चित सबक सिखाया है। इसने हमें सामान्य तरीके रहना सिखाया है। इसने हमें अपनी जीवन शैली के बारे में अधिक सावधान, अधिक सतर्क रहना भी सिखाया है। उन्‍होंने इस साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन मिलने की उम्मीद भी जताई और कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन हासिल करने की दौड़ में हम दुनिया के किसी देश से बहुत पीछे नहीं हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Harsh Vardhan) ने बताया कि भारत में सात से आठ वैक्सीन पर काम हो रहा है। इनमें से तीन क्लीनिकल ट्रायल के चरण में पहुंच गई हैं और उम्मीद है कि इस साल के अंत तक हमें एक वैक्सीन मिल जाएगी। बता दें कि पहली वैक्सीन कोवाक्सिन (Covaxin) है जिसे भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Medical Research Institute, ICMR) के साथ सयुक्त रूप से विकसित किया है।

दूसरी वैक्सीन का नाम जाइकोव-डी (Zykov-D) है जिसे जायडस कैडिला (Zydus Cadila) ने विकसित किया है। तीसरी वैक्सीन का नाम कोविशील्ड (Covishield) है जिसे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) पुणे और एस्ट्राजेनेका द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। इसका ट्रायल फिलहाल पुणे में चल रहा है। एक वैक्सीन का ट्रायल तो तीसरे चरण में पहुंच गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!