Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

कंगना ने जाहिर की दोहरी ख़ुशी : भाई अक्षत की शादी में जमकर एंजॉय के बीच अर्नब की ज़मानत को लेकर कंगना ने शेयर किया वीडियो

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2020, गुरुवार। कंगना रनोट इस वक़्त उदयपुर में हैं, जहां उनके भाई अक्षत की शादी हो रही है। कंगना शादी को जमकर एंजॉय कर रही हैं और लगातार इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस तक पहुंचा रही हैं। बुधवार शाम कंगना ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कंगना अपने रिश्तेदारों के साथ राजस्थानी संगीत पर डांस कर रही हैं। संयोग से आज (11 नवम्बर) को रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत भी मिली है। कंगना अपनी दोहरी ख़ुशी में डांस का वीडियो अर्नब की ज़मानत को डेडिकेट कर दिया।

[box type=”shadow” ]कंगना ने वीडियो शेयर करके लिखा: “जी हां, मेरे परिवार के लिए यह बड़ा दिन है, लेकिन अभी पता चला कि अर्नब की वापसी हो गयी है। इसलिए हम यह कर रहे हैं, प्यारे दोस्त वापसी पर स्वागत है।” बता दें कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी का भी कंगना ने सोशल मीडिया के ज़रिए विरोध किया था और एक वीडियो के ज़रिए महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला था।

अनुपम खेर ने भी अर्नब के रिहा होने पर ख़ुशी जताई है। हालांकि अपने ट्वीट में उन्होंने अर्नब का नाम नहीं लिखा। अनुपम ने अर्नब की गिरफ़्तारी के बाद ट्वीट करके इसकी निंदा की थी- ”न्यूयॉर्क में सुबह उठकर अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी के बारे में सुना और देखा। हैरत भी हुई, दुख भी हुआ और गुस्सा भी आया। हो सकता है, उनके अंदाज़ से कुछ लोग सहमत ना हों, पर उनके साथ ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के लिए हानिकारक भी है और निंदनीय भी। उम्मीद करता हूं, उन्हें जल्द रिहा किया जाएगा।”

विदित रहे कि अर्नब को अलीबाग पुलिस ने 2018 के एक सुसाइड मामले में गिरफ़्तार किया था। उन पर इंटीरियर डिज़ाइनर अन्वय नाइक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। गिरफ़्तार करने के बाद उन्हें अलीबाग के स्कूल में बनी एक कोविड-19 फैसिलिटी में रखा था, जो कैदियों को क्वारंटाइन करने के लिए बनायी गयी थी, मगर वहां मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के आरोप के बाद अर्नब को तलोजा जेल स्थानांतरित कर दिया गया। इस बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने अर्नब को अंतरिम ज़मानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट 11 नवम्बर को अर्नब को ज़मानत मिल गयी। इससे पहले अर्नब ने अलीबाग की स्थानीय अदालत में प्रक्रियागत ज़मानत के लिए याचिका डाली थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!