Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
आर्थिक गतिविधियाँकारोबारताज़ा खबरें

दीपावली में सोना खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका : धनतेरस के अवसर पर इस खास सरकारी योजना का उठायें लाभ, खरीदें सस्ता सोना

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2020, गुरुवार। इस दिवाली सोना खरीदने वाले लोगों के लिए अच्छा मौका है। वे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। SGB सोने में निवेश का एक काफी बेहतर माध्यम है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 की आठवीं सीरीज शुरू हो गई है। इस सीरीज के तहत सब्सक्रिप्शन 9 नवंबर को शुरू हुए थे और 13 नवंबर को बंद होंगे। इस सीरीज में एक ग्राम सोने की कीमत 5,177 रुपये तय की गई है। साथ ही ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट का भी प्रावधान है।

[box type=”shadow” ]जिन निवेशकों ने नवंबर 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के पहले इश्यू में निवेश किया था, वे पिछले पांच वर्षों में करीब 93 फीसद की ग्रोथ पा चुके है। ये बॉन्ड आठ साल में मैच्योर होते हैं, लेकिन निवेशक के पास पांच साल बाद बाहर निकलने का विकल्प होता है। आज हम आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश के फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का एक खास फायदा यह है कि यह प्रारंभिक निवेश की राशि पर सालाना 2.50 फीसद की एक निश्चित ब्याज दर के साथ आता है। ब्याज निवेशक के बैंक खाते में छमाही आधार पर जमा होता है।
  • आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को बैंक (स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं पेमेंट बैंक को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, निर्धारित पोस्ट ऑफिस एवं मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज से खरीद सकते हैं।
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत से लिंक्ड होती है।
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करके आप इसे लॉकर में रखने के खर्च और चोरी होने के जोखिम से बच सकते हैं।
  • यहां निवेशक मैच्योरिटी के समय की सोने की बाजार कीमत मिलने और आवधिक ब्याज के बारे में आश्वस्त होते हैं।
  • एसजीबी में निवेश से आप जुलरी के रूप में सोने की खरीदारी के साथ मेकिंग चार्जेज और शुद्धता जैसे मुद्दों से मुक्त होते हैं।
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स एक्सचेंजों पर ट्रेडेबल होते हैं।
  • एसजीबी पर ब्याज करयोग्य होता है, लेकिन बॉन्ड्स के रिडंप्शन के समय पूंजीगत लाभ पर टैक्स में इंडिविजुअल्स के लिए छूट होती है।
  • एसजीबी का उपयोग लोन्स के लिए संपार्श्विक के रूप में किया जा सकता है।
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स भारत सरकार की ओर से भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किये जाते हैं। इसलिए इनकी सॉवरेन गारंटी होती है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!