Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

पंजाब में कंगना रनौत का विरोध, किसानों ने एक्ट्रेस की कार पर किया हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसम्बर 2021, शनिवार, चंडीगढ़। कंगना रनोट रोज किसी न किसी नई मुसिबत में फंस जाती हैं। इस बार एक्ट्रेस की गाड़ी को पंजाब में किसानों ने घेर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्री कीरतपुर साहिब के बूंगा साहिब में किसानों ने कंगना के काफिले की घेराबंदी कर दी। इसके चलते चंडीगढ़ उना हाईवे पर जाम भी लग गया। हालांकि, बाद में कंगना ने किसानों से बात की, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया।

इस घटना के सारे वीडियो और तस्वीरें कंगना ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया। साथ ही एक्ट्रेस ने उन खबरों को गलत बताया जिनमें दावा किया जा रहा था कि किसानों ने कंगना से माफी की मांग की और उन्होंने माफी मांगी भी। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना को लेकर अपनी पक्ष रखा।

नहीं मांगी किसी से माफी : कंगना रनोट

कंगना रनोट ने बताया कि ना तो किसी ने उनसे माफी मांगने को कहा और ना ही उन्होंने किसी से माफी मांगी। कंगना ने लिखा,’ मैं कोई किसान विरोधी नहीं हूं, और माफी मांगने का तो सवाल ही नहीं उठता। हां वो लोग थोड़े नाराज थे, मुझे लेकर उन्हें कुछ शिकायतें थीं। मैंने उनके गिले शिकवे सुने और अपनी बात समझायी

‘इस देश में इस तरह की मॉब लिंचिंग हो रही है, सारे आम। : कंगना

इससे पहले भी कंगना ने पोस्ट कर बताया, ‘पंजाब में घुसते ही भीड़ ने मेरी कार पर हमला कर दिया… वे कह रहे हैं कि वे किसान हैं.’ वीडियो में उन्हें आगे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि लोग खुद को किसान बता रहे हैं और उन पर हमला कर उन्हें धमका रहे हैं। 

कंगना ने आगे कहा, ‘इस देश में इस तरह की मॉब लिंचिंग हो रही है, सारे आम। इतनी सारी पुलिस है फिर भी मेरी गाड़ी को निकलने नहीं दिया जा रहा है। क्या मैं कोई राजनेता हूं? कोई पार्टी चलाती हूं। यह व्यवहार क्या है?’ इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो महिला प्रदर्शनकारियों से हाथ मिलाती नजर आईं। एक बुजुर्ग महिला ने कंगना को बोलने से पहले सोचने के लिए कहा। ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब पिछले दिनों एक इंटरव्यू को लेकर कंगना पर किसान आंदोलन को खालिस्तान समर्थकों से जोड़ने का आरोप लगा। 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.