Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

पीएम मोदी की रैली में जाने से पहले चेक कर लें अपने कपड़े, बगैर मास्क के प्रवेश नहीं

काले कपड़े धारण करने वालों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज होने वाली जनसभा के लिए पुलिस और प्रशासन ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। आयोजन स्थल में प्रवेश को नौ द्वार बनाए गए हैं। हालांकि, भीड़ के अनुसार ही इन प्रवेश द्वार को प्रयोग में लाया जाएगा। इसके अलावा बगैर मास्क के आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और पर्स व मोबाइल फोन के अलावा किसी प्रकार का सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। काले कपड़े धारण करने वालों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री आज दोपहर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसको देखते हुए सुरक्षा व अन्य इंतजाम कर लिए गए हैं। आयोजन स्थल के चारों ओर सुबह से ही जीरो जोन कर दिया जाएगा और 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ प्रवेश द्वार पर जरूरी उपकरण भी स्थापित कर दिए गए हैं। डाग स्क्वाड व मेटल डिटेक्टर टीम की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए परेड ग्राउंड में मंच तैयार कर लिया गया है। मंच पर बैठने की व्यवस्था के साथ संबोधन के लिए पोडियम स्थापित कर दिए गए हैं। मंच की दीवार पर विशाल टीवी स्क्रीन लगाई गई है। ऊपर वाटरप्रूफ छत तैयार की गई है। आमजन और कार्यकत्र्ताओं के बैठने के लिए मंच से करीब 150 मीटर दूर व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर की लैैंडिंग के लिए परेड ग्राउंड के पिछले हिस्से में स्थान निर्धारित है। जहां से वह सीधे मंच तक पहुंचेंगे।

उत्तरांखड में बारिश-बर्फबारी के बीच कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। बीते तीन दिनों से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलों का डेरा है और बारिश-बर्फबारी के भी कई दौर हो चुके हैं। हालांकि, आज दून में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के दौरान दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दून समेत आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देर शाम ज्यादातर इलाकों में बादल लौट सकते हैं। रविवार और सोमवार को कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बीते एक दिसंबर से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चोटियों पर हिमपात के साथ ही मैदानों में हल्की बारिश के कई दौर हो चुके हैं। जिससे समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालांकि, शुक्रवार देर शाम तक मौसम काफी हद तक खुल गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है।

ऐसे में शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिल सकती है। दून में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद देर शाम तक दूसरे ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में दस्तक देने की संभावना है। ऐसे में रविवार से दो दिन कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!