Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
फिल्म-जगतमनोरंजन

कल्कि 2898 एडी की ओटीटी पर 375 करोड़ में हुई रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील

एक नहीं, दो-दो प्लेटफॉर्म ने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 जून 2024, मुम्बई। सालार की शानदार सफलता के बाद प्रभास के खाते में एक और बेहतरीन फिल्म कल्कि 2898 एडी है। यह फिल्म इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं। तीनों बड़े सितारों को एकसाथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हो रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। अब इस फिल्म की रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओटीटी डील की भी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ओटीटी राइट्स एक नहीं बल्कि दो प्लेटफॉर्म ने खरीदे हैं।

कल्कि 2898 एडी को नेशनल लेवल पर प्रमोट करने के लिए मेकर्स सारे पैंतरे अपना रहे हैं. फिल्म को 600 करोड़ के बिग बजट में बनाया गया है। इस फिल्म की सबसे खास कास्ट बुज्जी है, जिसकी झलक मेकर्स कुछ दिन पहले ही दिखा चुके हैं।  अब फिल्म के निर्माता 600 करोड़ के भारी भरकम बजट में इस साइंस फिक्शन फिल्म ने अपने पूरे खर्चे की आधी कमाई तो ओटीटी प्लेटफॉर्म को इसके डिजिटल राइट्स बेचकर कर ली है।

फिल्मी बीट की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी के ओटीटी राइट्स एक नहीं बल्कि दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे हैं। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के हिंदी वर्जन के राइट्स 200 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं अमेजन प्राइम वीडियो ने साउथ लैंग्वेज के लिए 175 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अगर यह रिपोर्ट्स वाकई में सच हैं तो कल्कि 2898 एडी ने इस बिग डील के लिए साथ नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

स्टारकास्ट की बात करें तो पहले फिल्मी बीट ने बताया था कि कल्कि 2898 एडी में दुलकर सलमान, नानी और विजय देवरकोंडा कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। वह इससे पहले वैजयंती मूवीज के साथ काम कर चुके हैं। वहीं कीर्ति सुरेश ने इस फिल्म के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई कार ‘बुज्जी’ में अपनी आवाज दी है। यह साइंस फिक्शन फिल्म 27 जून को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!