Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
दिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और एमपी में विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 जून 2024, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है। इसको लेकर अब बीजेपी ने तीन राज्यों में आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर पार्टी ने होशियार सिंह चम्बयाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने आशीष शर्मा और नालागढ़ से पार्टी ने कृष्ण लाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट से पार्टी ने राजेंद्र सिंह भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट से पार्टी ने कमलेश शाह को उम्मीदवार बनाया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

किन राज्यों की कौन सी सीट पर होंगे उपचुनाव ?
देश के अलग-अलग राज्यों में जिन 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उन सीटों में शामिल हैं- रूपौली (बिहार), मानिकतला (पश्चिम बंगाल), रायगंज (पश्चिम बंगाल), रानाघाट दक्षिण (पश्चिम बंगाल), बागदा (पश्चिम बंगाल), विक्रवंडी (तमिलनाडु), जालंधर पश्चिम (पंजाब), देहरा (हिमाचल प्रदेश), हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश), अमरवाड़ा (मध्य प्रदेश), बद्रीनाथ (उत्तराखंड), मंगलौर (उत्तराखंड).

कब होंगे चुनाव ?
भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि देश के अलग-अलग राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके आगे चुनाव आयोग ने बताया कि चुनावों को लेकर आगे की अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी। इसके अलावा चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून होगी। इसके आगे 24 जून को मतपत्रों की जांच की जाएगी, वहीं 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख होगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा करके बताया कि इन 13 सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होंगे और वहीं 13 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!