Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
मनोरंजन

…तो बस इतने दिन बाद हो रही है कपिल शर्मा की छोटे पर्दे पर वापसी

मुंबई। कपिल शर्मा की कॉमेडी को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी ख़बर है। उनका चहेता हंसोड़ चेहरा छोटे परदे पर लौट रहा है। ख़बर है कपिल अक्टूबर से टीवी शो के जरिये वापसी करने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा उसी चैनल के जरिये वापसी करने जा रहे हैं, जिस चैनल पर उनका आख़िरी शो था। इन दिनों वो अपनी पंजाबी फिल्म ‘ सन ऑफ मंजीत सिंह’ को प्रोड्यूस करने में लगे हैं और साथ ही नए शो के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। बताया जाता है कि कॉमेडी नाईट विथ कपिल को डायरेक्ट करने वाले भरत कुकरेती ही इस नए शो को ला रहे हैं, जो प्योर कॉमेडी बेस्ड होगा। जानकारी के मुताबिक नया शो अक्टूबर में शुरू होगा। कपिल शर्मा न सिर्फ अगले दो महीनों में इस शो की तैयारी करेंगे बल्कि जिम में पसीना बहा कर अपना बढ़ा हुआ वेट भी कम करेंगे। अक्टूबर में उनकी पंजाबी फिल्म भी रिलीज़ होगी और वो इस फिल्म का प्रमोशन भी करेंगे। इस बीच जानकारी ये भी है कि इस शो में कपिल के कॉम्पिटीटर माने जाने वाले कृष्णा अभिषेक भी होंगे। शो में भारती सिंह को भी शामिल किया गया है। तीनों एक समय में कॉमेडी सर्कस शो की जान हुआ करते थे।

बताते हैं कि इस शो में गैग्स भी होंगे और आने वाले स्टार मेहमानों से बातचीत भी। हालांकि चैनल या निर्माता की तरफ़ से अब तक इस बारे में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आपको याद होगा कि इसी साल कपिल शर्मा का शो फ़ैमिली टाइम विथ कपिल 25 मार्च को शुरू हुआ था और एक अप्रैल को सिर्फ तीन एपिसोड के बाद बंद हो गया। बताया गया कि कपिल की तबियत ख़राब है। इस कारण कई स्टार अपीयरेंस वाले एपिसोड की शूटिंग भी रद्द करनी पड़ी।

ये कपिल शर्मा की करीब सात महीने बाद वापसी थी जब पिछले साल 20 अगस्त को उनका शो ‘द कपिल शर्मा शो’ ऑफ एयर हो गया था। उस शो के पहले उनके कई साथी शो छोड़ कर चले गए थे जिनमे मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर का नाम सबसे ऊपर था। दोनों के बीच झगड़े का असर शो में दिखा। उसी दौरान कपिल शर्मा डिप्रेशन में भी चले गए और एक फिल्म पत्रकार के साथ उनका झगड़ा भी सार्वजानिक हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!