Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
राजनैतिक-गतिविधियाँ

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले, बीजेपी सांप्रदायिक सद्भाव के लिए बड़ा खतरा

रुद्रपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि बीजेपी पार्टी सांप्रदायिक सद्भाव के लिए बड़ा खतरा है। ये सिर्फ तोड़ने का काम करती है, जोड़ने का नहीं। उनका ये भी कहा है कि अगर उत्तराखंड में सपा को मजबूत आधार मिलता है तो वो दिन दूर नहीं होंगे, जब हर वर्ग के लोगों का विकास मिलेगा।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एक होटल में नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी संगठन को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा। जल्द ही सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। जिसके बाद पूरी तैयारी के साथ प्रदेश में लोकसभा चुनाव में पार्टी दमखम से उतरेगी।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने पूरे देश को तोड़ कर रख दिया है। व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर हैं, तो किसान अपनी किस्मत पर रो रहा है। बीजेपी ने न सिर्फ व्यापारियों बल्कि गरीबों को ठगने का काम किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी और पलायन पहाड़ की बड़ी समस्या है, ऐसे में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में किए जाए गए कार्यों को लेकर जनता के पास जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अगर उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत आधार मिलता है, तो वह दिन दूर नहीं जब पहाड़ पर उद्योग पहुंचेंगे और हर वर्ग खुश होगा। उत्तर प्रदेश में किए गए कार्यों का हवाला देते हुए अखिलेश ने कहा एक्सप्रेस वे और छात्रों को लैपटॉप का वितरण समाजवादी पार्टी की बड़ी प्राथमिकता है।

इस दौरान पूर्व रेल मंत्री राम सिंह आहलूवालिया, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी, महिला मंच की राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सुमित समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!