Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
फिल्म-जगतमनोरंजन

जूही चावला की ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ का ट्रेलर जारी, 1 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2023, गुरूवार, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फ्राइडे नाइट प्लान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और अभिनेता बाबिल खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब निर्माताओं ने फ्राइडे नाइट प्लान का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म फ्राइडे नाइट प्लान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर 1 सितंबर को किया जाएगा।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर फ्राइडे नाइट प्लान का ट्रेलर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, स्कूल की छुट्टी है, मां की भी छुट्टी है और दोनों भाई की भी। क्या यह उनकी अब तक की सबसे अच्छी शुक्रवार रात्रि योजना होगी? फ्राइडे नाइट प्लान में निनाद कामत और अमृत जयन भी अभिनय करते दिखाई देंगे।इसका निर्देशन फरहान अख्तर द्वारा किया जाएगा।बता दें, जूही को पिछली बार शर्माजी नमकीन में देखा गया था।

फ्राइडे नाइट प्लान में अपने किरदार पर बात करते हुए बाबिल खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, मेरा किरदार असफलता से डरता है, और यही कारण है कि वह हमेशा खुद को सुरक्षित रखता है, और जीवन की बहुत अधिक योजना बनाता है। उसकी असफलता का कारण यह है कि उसने अपने पिता को खो दिया है, और यही एकमात्र कारण है जिस चीज से मैं जुड़ सकता हूं। फिल्म का प्रीमियर 1 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!