Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
देश

मंडी जिले के सराज में भारी बारिश का कहर, कई घर जमींदोज, 6 लोगों की मौत 

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2023, गुरूवार, मंडी। जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में रात से जारी भारी बारिश से 6 लोगों की मौत की सूचना है। इसमें कुकलाह में एक, अनाह में एक, जैंसला में 2 और कलहणी पंचायत में 2 लोग काल का ग्रास बने हैं। कशौड़ पंचायत में कई घर जमींदोज हो गए हैं जबकि उपमंडल गोहर, बालीचौकी तथा थुनाग क्षेत्रों की विभिन्न पंचायतों में 100 से अधिक रिहायशी मकानों के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने सुबह से रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। फिलहाल कल्हनी में रैस्क्यू सफल हुआ है जबकि अनाहा और जैंसला के लिए एसडीआरएफ की टीम पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गई है। वहीं इलाके में 2 दर्जन से अधिक गौशालाएं ढह और बह गई हैं। कशौड़ और कल्हनी पंचायतों में 7 मवेशी तथा 30 से अधिक भेड़ें मलबे में दब व बह गई हैं।

45 से अधिक मुख्य व लिंक सड़क मार्ग अवरुद्ध
सराज में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन, चट्टानों व पेड़ों के गिरने से सराज के 45 से अधिक मुख्य व लिंक सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिस कारण घटना स्थल तक पहुंचने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे गोहर विद्युत मंडल के 345 ट्रांसफार्मर बंद रहे जबकि दोपहर बाद डिवीजन के सभी 695 ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति ठप्प रही। बारिश से प्रभावित हुई सेवाओं को बहाल करने के लिए विभागों के अधिकारी व कर्मचारी युद्ध स्तर पर डटे हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!