Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मुहर लगाने जा रही है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंच गए हैं।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनकर भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद वे हरिद्वार पहुंचे। यहां नड्डा पार्टी की चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे। दो दिन में छह बैठकों व दो कार्यक्रमों के दौरान वह न केवल प्रदेश भाजपा संगठन व सरकार की तैयारियों की थाह लेंगे, बल्कि विभिन्न स्रोत से हासिल फीडबैक के आधार पर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

माना जा रहा है कि मंत्रियों और विधायकों की परफार्मेंस रिपोर्ट पर भी इन बैठकों में गहन मंथन किया जाएगा।

jagran

चुनाव को कम वक्त, तो तैयारी हुई तेज

उत्तराखंड में अब विधानसभा चुनाव को केवल छह-सात महीने का ही वक्त शेष है। उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का गठन 21 मार्च 2017 को हुआ था। यानी अगले वर्ष 21 मार्च से पहले पांचवीं विधानसभा अस्तित्व में आ जाएगी।

इस लिहाज से देखें तो जनवरी-फरवरी में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। चुनाव के लिए काफी कम वक्त बचा है तो भाजपा ने अब अपनी पूरी ताकत झोक दी है।

पिछले कुछ महीनों के दौरान सरकार में दो बार नेतृत्व परिवर्तन और संगठन में बदलाव पार्टी की चुनावी रणनीति का ही हिस्सा था।

पिछला प्रदर्शन दोहराने की बड़ी चुनौती

गत जून में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष प्रदेश भाजपा की चुनावी तैयारी का जायजा ले चुके हैं। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक तरह से चुनावी रणनीति पर मुहर लगाने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं।

दरअसल, भाजपा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

अब यही प्रदर्शन उत्तराखंड भाजपा के लिए कसौटी बन गया है। यही वजह है कि पार्टी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

मिले फीडबैक पर चर्चा, तय होगा भविष्य

सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार में दो दिन होने वाली बैठकों में मंत्रियों व विधायकों के साढ़े चार साल के कामकाज का रिपोर्टकार्ड भी उनके समक्ष रखा जाएगा।

भाजपा चुनावी राज्यों में लगातार सर्वे करा रही है। इनके जरिये एकत्र जानकारी के आधार पर मंत्रियों व विधायकों के प्रदर्शन का आकलन किया जा रहा है। इसमें उनकी उपलब्धियों के साथ ही खामियों का भी जिक्र होगा।

चुनाव से पहले खामियों को दूर करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। कुछ महीनों बाद पार्टी को मिले फीडबैक के आधार पर मौजूदा विधायकों का भविष्य तय होगा।

उपलब्धियों और चुनावी मुद्दों पर मंथन

विधानसभा चुनाव में केंद्र व राज्य सरकार की किन उपलब्धियों के बूते मैदान में उतरा जाए, इस पर भी बैठकों में मंथन किया जाएगा।

साथ ही सांसदों, विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों से चुनाव के लिए प्रभावी रहने वाले मुद्दों पर भी राय ली जाएगी, ताकि पार्टी इन्हीं के मुताबिक अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे सके।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा चुनाव से पहले के छह-सात महीनों के दौरान मुद्दों को लेकर खास रणनीति तैयार कर रही है, ताकि विपक्ष के हमलों की धार को कुंद किया जा सके।

नड्डा के दो दिन में छ: बैठक व दो कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे।

कई मंत्री भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। इसके बाद नड्डा हरिद्वार के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्त्ता उनका स्वागत करेंगे। हरिद्वार स्थित एक होटल में दोपहर दो बजे नड्डा पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों की लेंगे।

अगली बैठक शाम पौने चार बजे से सांसदों व विधायकों की होगी। शाम साढ़े पांच बजे भाजपा अध्यक्ष मंत्रियों व समितियों की बैठक लेंगे, जबकि सवा सात बजे से टोली बैठक होगी।

शनिवार को भाजपा अध्यक्ष नड्डा सुबह 10 बजे रायवाला में पूर्व सैनिकों से संवाद एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद नड्डा पौने 12 बजे हरिद्वार स्थित होटल में जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे।

इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। दोपहर दो बजे कोर ग्रुप की बैठक होगी।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष साधु-संतों के अभिनंदन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!