Breaking News :
>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर : कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए ADGP

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मई 2022, शुक्रवार, बड़गाम। मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में पड़ने वाले चडूरा में आतंकियों की गोलियों के शिकार बने कश्मीर पंडित राहुल भट्ट का शुक्रवार को जम्मू में पूरे जोश और रोष के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान श्मशान घाट पर मौजूद हजारों की भीड़ भारत माता की जय…, राहुल भट्ट अमर रहे… और राहुल के हत्यारे को फांसी दो … के नारे गूंजते रहे। दूसरी तरफ मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिवार की वेदना से वहां मौजूद लोगों का कलेजा चाक हो रहा था, लेकिन नम आंखों में गुस्सा और जुबां पर जोश था। जम्मू से कश्मीर तक राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में गुस्से की आग धधक रही है।

गुरुवार रात को ही राहुल भट्ट का पार्थिव शरीर जम्मू के दुर्गा नगर स्थित उनके निवास पर पहुंच गया था। तब से उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ता रहा। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा तथा एडीजीपी मुकेश सिंह, कई राजनीतिक और गैर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और शहरवासी भी मौजूद रहे।

तीनों अधिकारियों ने शहीद राहुल भट्ट के पिता से मुलाकात की। राहुल भट्ट के पिता बिट्टा जी भट्ट ने इस हत्याकांड की जांच करवाने व दोषियों को उचित सजा दिलाने की मांग भी इन अधिकारियों के सामने रखी। उनका सवाल था कि कोई हथियार लेकर तहसील कार्यालय के अंदर कैसे घुस गया? राहुल के पिता बिट़्टा जी भट्ट को मलाल हो रहा था कि काश, बेटे के तबादले की अर्जी मंजूर हो गई होती, तो आज वह परिवार के बीच रहता। बिट्टा जी ने बेटे के तबादले के लिए बड़गाम के जिला उपायुक्त को पत्र लिखा था।

कश्मीरी हिंदू की हत्या के इस ताजे मामले में के बाद पूरे कश्मीर में गुस्से की आग धधक रही है। विभिन्न जगहों पर गुस्साए हिंदू सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते-करते लोग बडगाम एयरपोर्ट रोड की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं थे। मजबूरन स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागने पड़े।jagran

विदित रहे कि बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बड़गाम जिले के चडूरा में जमीन का दस्तावेज बनाने के बहाने दो आतंकी हथियार के साथ तहसील कार्यालय में घुस आए। दोनों आतंकी सीधे वहीं पहुंचे, जहां राहुल भट्ट काम कर रहे थे। उनमें से एक आतंकी ने राहुल के टेबुल के बिल्कुल पास पहुंच कर कपड़े में छिपाया पिस्तौल निकाला और ताबड़तोड़ कई गोलियां उन्हें दाग दीं। उसके बाद वहां मची अफरातफरी के बीच दोनों आतंकी वहां से भाग निकले। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है। हत्या के बाद से ही पूरे कश्मीर में रोष प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। कश्मीरी हिंदू बेखाैफ होकर सड़कों पर उतर आए। कहीं रोड जाम किया गया तो कही कैंडल मार्च निकाला गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!