Breaking News :
>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मई 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लम्बे समय बाद देश के रक्षा मंत्री दो दिनी दौरे पर कल से लखनऊ में रहेंगे। रक्षा मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 15 मई की शाम को नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह कल सुबह विशेष जहाज से करीब 10:30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट पर सरकार के मंत्रियों के साथ भाजपा संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह सीधा निराला नगर जाएंगे। जहां पर एक होटल में लखनऊ प्रबुद्ध वर्ग फाउंडेशन के कार्यक्रम ‘नमस्ते लखनऊ विद श्री राजनाथ सिंह’ में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वह गोमतीनगर में एक होटल में पूंजी बाजार पर आधारित एक कार्यशाला में सम्मिलित होंगे। राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम के बाद दिलकुशा में अपने आवास की ओर प्रस्थान करेंगे। अपने आवास पर कुछ देर विश्राम करने के बाद होटल ताज गोमती नगर में आयोजित होने वाले चिकनकारी एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद फिर उनका अपने आवास आने का कार्यक्रम है। आवास पर वह भाजपा संगठन के कुछ पदाधिकारियों के साथ ही लखनऊ के विधायकों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद आवास पर ही उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार यानी 15 मई को 11 बजे सिटी मांटेसरी स्कूल की गोमती नगर विस्तार शाखा में बजे गोमती नगर जन कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में वह करीब एक घंटा तक रहेंगे। इसके बाद उनका अपने आवास पर वापस आने का कार्यक्रम है। वहां पर कुछ देर रुकने के बाद राजनाथ सिंह करीब 3:30 बजे एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे और फिर वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!