Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम किया गया आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2022, बुधवार, उत्तरकाशी। आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निस्तारण के लिए जिला सभागार उत्तरकाशी में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनता मिलन कार्यक्रम में 28 से अधिक समस्याएं व शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही जिलास्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण किया गया।

जनता मिलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास, सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई नहर, पेंशन प्रकरण आदि की समस्या व शिकायतें उजागर हुई। अभिषेक गुसाईं, पूनम शाह आदि द्वारा कोविडकाल में सेवा देने एवं उसके बाद हटाये जाने पर 30 मई 2022 को जारी शासनादेश के तहत पुनः तैनाती करने की मांग की गई । बड़कोट से आयी फरियादी रेशमा आदि ने नगर पालिका परिषद बड़कोट में अपनी भूमि का सीमांकन करने की समस्या रखी,प्रताप सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास एवं ग्राम प्रधान हिमरोल द्वारा पंचायत भवन एवं पंचायती चौक निर्माण हेतु सरकारी भूमि को सम्बंधित विभाग के नाम करने की मांग की गई। गणेश रावत डांडा गांव द्वारा सेब की नई क़िस्म की पौध देने एवं कृषि भूमि की उद्यान विभाग से घेरबाड़ कराने की मांग की गई। सरोज निवासी डांडागांव प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की गई। लोकेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा नाकुरी, सिंगोट, नंदगांव गंगनानी मोटर मार्ग में आ रही वन भूमि के हस्तांतरण को लेकर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की गई। जय प्रकाश सिंह रावत ने किशनपुर सड़क मार्ग को शीघ्र आरटीओ से पास करने की मांग की गई। गंगोरी निवासी गोविंद सिंह द्वारा गंगोरी पॉवर हाउस कॉलोनी में पानी न आने की समस्या रखी। ज्ञाणजा निवासी ममलेश ने जिलाधिकारी के समक्ष ज्ञानसू से ज्ञाणजा मोटर मार्ग कार्य स्टेज-।। कार्य प्रारंभ किये जाने की मांग की।रामचंद्र,राकेश व नरेश निवासी कांडी डुंडा द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड बनाने की मांग की गई। ज्ञानसू निवासी वीरेंद्र द्वारा नगर पालिका परिषद बड़ाहाट से निर्माण कार्यों का भुगतान न करने की शिकायत की गई। शीशपाल रमोला निवासी बड़ीमणी द्वारा गांव में पेयजल संकट होने पर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी समस्याओं एवं शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। समस्याओं के निस्तारण की सूचना सम्बंधित शिकायतकर्ता को देने एवं रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समस्याओं के निस्तारण नही होने पर सम्बंधितों के खिलाफ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जाने की भी चेतावनी दी गई।

जिलाधिकारी ने इस दौरान सीएम हेल्पलाइन, सीपी ग्राम पोर्टल,मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सन्दर्भ शिकायतों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में 607,सीपी ग्राम में 54 एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सन्दर्भ में 189 शिकायते दर्ज है। जिलाधिकारी ने उक्त सभी शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित विभागों को दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान, मीनाक्षी पटवाल,वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम, डीडीओ केकेपंत, ईई लोनिवि परवीन कुश, मनोज दास, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बलदेव सिंह डोगरा, सीएचओ डॉo रजनीश सिंह, मनोज प्रकाश सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!