Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश : “परियोजना के शेष रह गए कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए”

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2022, बुधवार, देहरादून। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार को वन मुख्यालय में हुई जायका परियोजना की समीक्षा बैठक ली। जिस के बाद उन्होंने जानकारी दी कि यह जानकारी दी। उत्तराखंड में जापान इंटरनेशनल को-आपरेशन एजेंसी (जायका) के सहयोग से चल रही जायका परियोजना की अवधि दो वर्ष बढ़ा दी गई है।

वन मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से चल रही 807 करोड़ की परियोजना इस वर्ष जुलाई में खत्म होनी थी, लेकिन पिछले दो साल कोरोना संकट के कारण कार्य बाधित रहे। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी अवधि दो वर्ष बढ़ा दी है। वन मंत्री उनियाल ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत राज्य के वन क्षेत्रों में भूस्खलन की रोकथाम, वन पंचायतों और वन क्षेत्रों से लगे गांवों में आजीविका विकास, जल व मृदा संरक्षण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

अब तक 66 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जायका की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परियोजना के शेष रह गए कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने जल संरक्षण से सबंधित कार्यों को अधिक महत्व देने पर जोर दिया।

वन मंत्री के अनुसार अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वन पंचायतों में आजीविका विकास के मद्देनजर पौधालयों की स्थापना पर ध्यान केंद्रित किया जाए। यह सुनिश्चित होना चाहिए कि इन पौधालयों से पौधों की खरीद विभाग स्वयं करे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से यह ब्योरा भी मांगा गया है कि परियोजना के अंतर्गत वन पंचायतों में जल एवं मृदा संरक्षण संबंधी कार्यों से कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था में कितना सुधार हुआ है।

बैठक में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, वन विभाग के मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, प्रमुख वन संरक्षक एवं जायका परियोजना के सीईओ अनूप मलिक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!