Breaking News :
>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कुमाऊॅ मण्डल आयुक्त शिविर कार्यालय में मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जनवरी 2022, शनिवार, हल्द्वानी। कुमाऊॅ मण्डल आयुक्त शिविर कार्यालय में मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग डेढ़ दर्जन लोगों द्वारा अपनी समस्यायें प्रमुखता से उठाई। शनिवार को प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि कब्जा, पैमाइश, राशन कार्ड, बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने, खेल मैदान का निर्माण कराने, पुस्तैनी भवन पर कब्जा दिलाने, सरकारी नाले पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त कराये जाने को लेकर रही।

जनता दरबार में लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए आयुक्त द्वारा सभी शिकायकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निस्तारण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये। इस दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल के नर्सिंग कालेज में नर्सिंग ट्यूटर पद पर संविदा पर नियुक्त महिलाओं ने नौकरी से निकाले जाने तथा पुनः सेवायोजित कराये जाने की शिकायत की गई। इस पर आयुक्त ने अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा से दूरभाष पर वार्ता कर नर्सिंग ट्यूटरों को नर्सिंग कालेजों के रिक्त पदों पर सेवायोजित कराये जाने को कहा। बैठक में पोक्सिपो कम्पनी से निकाले गये कार्मिकों द्वारा कम्पनी के पुनः चालू होने पर सेवा में रखे जाने का प्रार्थना पत्र दिया। इस पर आयुक्त द्वारा प्लांट चालू होने पर पूर्व नियोजित कार्मिकों को वरीयता के आधार पर रखे जाने का प्रयास किया जायेगा। जगतपुर गौलापार की महिला द्वारा खरीदी जमीन पर कब्जा दिलाने की समस्या रखी। इस पर आयुक्त द्वारा उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

जनता दरबार में देवलचौड़ के गोविन्द सिंह कार्की द्वारा वर्ग-4 भूमि अपने नाम करने, राजेन्द्र कुमार द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बनाये जाने, साहुकारा लाईन नैनीताल रोड की महिला द्वारा पुस्तैनी भवन में कब्जा दिलाये जाने, कालाढूँगी पाण्डे गाँव के संदीप द्वारा सरकारी कब्जे पर रास्ता निर्माण रोके जाने के अलावा ग्राम लौका के रामशंकर द्वारा 40 एकड़ सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से हटाये जाने की शिकायत प्रमुखता से रखी। आयुक्त ने सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!