Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ निलेश आंनद भरणे ने मण्डल के सभी DM एवं SSP के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर की विस्तृत चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जनवरी 2022, शनिवार, हल्द्वानी(सूचना)। आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ निलेश आंनद भरणे द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को कैम्प कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मण्डल के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की ग

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सभी जिलाधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के लिए जारी एसओपी का अक्षरसः परिपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु हाट बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं बस, रेलवे स्टेशनों के अलावा अन्य स्थलों, जहाँ पर भीड जमावड़ा रहता है, ऐसे स्थानों पर लोगो को मास्क पहनने, सोशल डिस्टिेसिंग अभियान चलाने हेतु विभिन्न प्रचार माध्यम से दीवार लेखन, पेटिंग, एंव सोशल मीडिया की माध्यम से लोगों को जनजागरूक किये जाने हेतु कार्यक्रम चलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक जनपद में पुलिस एवं कोरोना कन्ट्रोल रूम स्थापित करते हुए उनके दूरभाष नम्बर को फ्लैश कराये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना नियन्त्रण हेतु अधिक से अधिक सैम्पलिंग, टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने के प्रयास किये जाये। उन्होने सभी जिलाधिकारियों को बार्डर चैक पोस्ट, पर्यटक स्थलों तथा विदेश व राज्य के बाहर से आने वाले लोगों की शतप्रतिशत सैम्पलिंग कराये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने जन जागरूकता के साथ ही बिना मास्क, सोशल डिस्टिेसिंग का पालन न कराने वालों पर चालानी कार्य चलाये जाने के भी निर्देश दिये।

वीडियों कोन्फेसिंग के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को उपमाहानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि बाजारों भीड़-भाड वाले स्थानों बस एवं रेलवे स्टेशनों पर अधिक सर्तकता बरतने हुऐ मास्क एंव सोशल डिस्टिेसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराये तथा एसओपी का उल्लघंन करने वालो पर चालान की कार्यवाही करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि व्यापार मण्डल, स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय कर लोगों को कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने हेतु लाउडस्पीकर व अन्य प्रचार-प्रसार संसाधनों के माध्यमों का उपयोग करने को कहा साथ ही विदेशी पर्यटक जो मण्डल के कसार देवी, नैनीताल, भीमताल, मोहान विनसर समेत अन्य पर्यटक स्थानों पर आ रहें है ऐसे लोगो की जानकारी रखें तथा उनका डाटा ग्रुप में भेजे जाने हेतु जिम्मेदार अफसर की तैनाती भी करें।

इस दौरान सभी जिलो के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी, तथा अन्य सम्बन्धित विभागी अधिकारी वीडियों कान्फेसिंग से जुडें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!