Breaking News :
>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 10 फरवरी 2020(सूचना)। प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम आज जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 23 शिकायतें पंजीकृत की गई, जिनमें आरती सुमननगर ने प्लाट में आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण, उमेश ने  सेवानिवृत्त सहायक अभियन्ताओं का पैनल बनाने, सुरेन्द्र कुमार ने गाँव में बिजली पोल लगाने, कारगीग्रांट के वासियों ने बंजारावाला में पौराणिक निर्मित सार्वजनिक कुएं की जमीन पर अतिक्रमण करने, सुभाष चन्द्र, अर्चना चैहान ने शस्त्र लाईसेंस देने, छरबा की साजिदा ने पीएमजीएसवाई के तहत् दूसरी किश्त का भुगतान करने, सुंदर सिंह असवाल ने ग्रामसभा द्वारा उपलब्ध स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण करने, अंजू एवं पीआरडी संगठन के पदाधिकारियों ने संविदा पर नियुक्ति आदेश निर्गत करने, प्रमोद यादव ने सिक्योरिटी गार्ड पर स्थानान्तरण करने, व्यापार संगठन द्वारा सण्डे बाजार हेतु स्थान दिये जाने, भरत सिंह ने अगस्त से वर्तमान तक का ग्राम प्रहरी का बकाया मानदेय देने, प्रदीप सिंह ने एडीओ चकराता की जांच की पुनः जांच कराने, बिमला देवी द्वारा भूमि पैमाईश करने, दिव्यांगजन दुजई राम ने एमडीडीए की तरफ  से पीएमजीएसवाई के तहत् आवास मिलने की बधाई देने के अलावा तरूण मंगोलीवाल ने भवन के नीचे नीवं खुदाई रूकवाने, राजीव कालोनी शिशु विहार द्वारा छोटी बिन्दाल में अतिक्रमण करने तथा व्यापारी संघ पल्टन बाजार द्वारा पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी के तहत् कराये जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी जनता दर्शन के दौरान दी। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना तथा  लोगों को आश्वस्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा  कि जनसुनवाई एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही समस्याओं के निस्तारण में कोई भी अधिकारी/कार्मिक हीलाहवाली न बरतें। समस्याओं के रिव्यू के दौरान समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने अथवा अनावश्यक विलम्ब करने पर सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!