Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में किया किसानों की सुविधा एवं कृषि के विकास संबंधी पुस्तिकाओं का विमोचन

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 10 फरवरी, 2020 (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार, 9 फ़रवरी,2020 को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों की सुविधा एवं कृषि के विकास संबंधी पुस्तिकाओं का विमोचन किया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पतंजलि योगपीठ द्वारा “ग्रीन रिवॉल्यूशन 2022 एंड एग्री विजन“ के तहत जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने, उन्नत बीजों के उत्पादन, तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देने एवं फसलों के लिए उन्नत भूमि की जांच में किसानों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कृषि के विकास के लिए विज्ञानियों एवं कृषकों को अपना योगदान देना होगा। किसानों के हित में बेहतर तकनीकी के विकास से मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों को निशुल्क सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने के लिए पतंजलि की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत तथा खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता, बागवानी एवं कृषि क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 3340 करोड रुपए की धनराशि प्रदान की गई है, इससे कृषि क्षेत्र के विकास हेतु प्रयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री श्री अरविन्द पांडेय, श्री मदन कौशिक, श्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री श्री धन सिंह रावत, विधायक श्री आदेश चैहान, श्री प्रदीप बत्रा, श्री संजय गुप्ता एवं श्री देशराज कर्णवाल भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!