Breaking News :
>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद देहरादून में चिन्हित किये गये 48 बाल एवं किशोर श्रमिकों को जोड़ा गया मुख्यधारा से

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी सी रविशंकर के कुशल मार्गदर्शन एवं त्वरित दिशा-निर्देशों के चलते जनपद में श्रम विभाग, प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस-प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, जिला बाल कल्याण समिति  इत्यादि के सदस्यों वाली जिला टास्कफोर्स समिति की मेहनत रंगलायी और जनपद में 48 बाल एवं किशोर श्रमिकों को चिन्हित करने के उपरान्त उनका स्वास्थ्य  परीक्षण करते हुए नजदीकी विद्यालयों में शिक्षा हेतु प्रवेश दिलवाया गया। उनको नजदीकी विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ मिड-डे-मिल भी उपलब्ध करवाकर मुख्यधारा में शामिल किया गया। जिलाधिकारी ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए इसी प्रकार आगे भी जहां बाल एवं किशोर श्रमिक पाये जाते हैं उनका भी चिन्हिकरण करते हुए उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने तथा बालश्रम करवाने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के जनपदीय टास्क फोर्स को निर्देश दिये।
कैम्प कार्यालय में बाल श्रम उन्मूलन हेतु गठित टास्कफोर्स समिति की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को बाल श्रमिक से सम्बन्धित प्रकरणों को नियमानुसार सही तरह से डील करते हुए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये।
चाइल्ड लाईन की शिकायत पर सेलाकुई स्थित कारखाने का बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 के अन्तर्गत निरीक्षण करने पर आधार कार्ड में कईयों की एक जैसी जन्मतिथि और व्यस्क श्रमिक दर्शाने को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए समिति को निर्देश दिये कि जिन बच्चों के बाल श्रमिक होने का सन्देह है उनका स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से मेडिकल बोर्ड से उम्र का सत्यापन करवायें साथ ही यदि बच्चों की उम्र नाबालिग पायी जाती है तो सम्बन्धित कम्पनी/फर्म के साथ ही आधार कार्ड बनाने वाले केन्द्र पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने 14 वर्ष वर्ष से उपर के आयु वग्र के बच्चों को नजदीकी टेªनिंग सेन्टर्स पर वोकेशनल प्रशिक्षण दिलवाने हेतु तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में अब-तक चिन्हित 12 बाल एवं किशोर श्रमिकों के कल्याण के लिए जरूरी धनराशि हेतु सहायक श्रम आयुक्त को अपने विभागीय व शासन स्तर पर इस सम्बन्ध में धनराशि प्राप्त करने जरूरी पहल करने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देश दिये कि बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हिकरण हेतु औचक निरीक्षण के दौरान बन्धुआ  मजदूरी के एंगल से भी देखें तथा यदि बन्धुआ मजदूरी और बाल टैªफिकिंग (तस्करी) से सम्बन्धित कोई प्रकरण बनता है तो इस दशा में सम्बन्धित नियोक्ता और व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें। इसके लिए बीच-बीच में प्राप्त होने वाली शिकायतों के क्रम में तथा अपने स्तर से भी औचक निरीक्षण लगातार करते रहें। उन्होंने सभी शिकायतों पर प्राथमिकता अधारित एक्शन लेने और अगली बैठक में सभी तरह की कृत कार्यवाही का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करने के टास्कफोर्स समिति को निर्देश दिये।
इस अवसर पर बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, सहायक श्रमायुक्त  कमल जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ संजय दत्त सहित समाज कल्याण, बाल कल्याण समिति, जिला पंचायत, शिक्षा विभाग सहित विधिक सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!