Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में जिला स्वच्छकार समिति की बैठक हुई आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छकार समिति की बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश के साथ ही जनपद की समस्त नगर पालिकाओं तथा जल संस्थान व पेयजल निगम को उनके यहां कार्य करने वाले समस्त सफाई कार्मिकों के अटल आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बिमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के अन्तर्गत अनिवार्यतः बिमा का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश के साथ ही समस्त नगर पालिकाओं को निर्देश दिये कि 31 जनवरी तक इस बात का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे कि सभी सफाई कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा बिमा योजना से जोड़ा जा चुका है, सभी के अटल आयुष्मान कार्ड बनवा लिये गये हैं तथा शिविर का आयोजन करते हुए इसमें साफ-सफाई की काउन्सिलिंग दी गयी व पर्याप्त सफाई किट अनिवार्य रूप से वितरित कर दी गयी है। उन्होंने नगर निकायों के साथ ही पेयजल निगम, जल संस्थान, जैसे विभागों से भी अपेक्षा की है कि वे भी सफाई कार्य पूरी सुरक्षा किट के साथ ही करवायें, यदि किसी भी स्तर पर लापरवाई से कोई घटना घटती है तो सम्बन्धित विभाग की भी इसमें जिम्मेदारी तय की जायेगी।
जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून द्वारा वर्ष 2013 में चिन्हित किये गये 8 मैनुअल, स्कैवेजर्स में जीवित 6 व्यक्तियों के सम्बन्ध में निर्देश दिये कि यदि ये व्यक्ति किसी योजना के अन्तर्गत ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन करते हैं तो उनको जरूरी प्रशिक्षण देते हुए जिला लीड बैंक अधिकारी के समन्वय से बैंको से योजना के अन्तर्गत ऋण  दिलाना सुनिश्चित करंे।
02 दिसम्बर 2013 को मैक्स अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई करने के दौरान जिन 3 सफाई कर्मियों की दम घुटने से मृत्यु हो गयी थी उक्त व्यक्तियों में  से 2 व्यक्तियों को मैक्स अस्पताल द्वारा मानक अनुसार धनराशि निर्गत की जा चुकी है जबकि मृतक अक्षय कुमार, राजीव नगर चमनपुरी पटेलनगर देहरादून के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि मृतक व्यक्ति का उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हुए भुगतान करवायेंगे। यदि उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त नही हो पा रहा है तो विज्ञप्ति में भी प्रकाशन करवाकर अग्रिम कार्यवाही करें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पाण्डेय ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति की विवाहिताओ के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता की अवशेष धनराशि  का शीघ्र भुगतान किया जायेगा, इसके लिए धनराशि प्राप्त हो चुकी है। योजना के अन्तर्गत 15 अनुसूचित जाति तथा 26 अनुसूचित जनजाति के अवशेष आवेदनों का भुगतान किया जायेगा।
बैठक में सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश एलएम दास, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून विजयदास बागशान, जनपद लीड बैंक अधिकारी संजय भाटिया, पार्षद सुखवीर बुटोला, प्रतिनिधि राजपुर विधानसभा विपिन कुमार, प्रतिनिधि जिला समन्वयक एन.एस.के.एफ.डी.सी देहरादून अमर बेनीवाल, सदस्य माॅनिटिरिंग कमेटी समाज कल्याण धर्मपाल घाघट, सहित सम्बन्धित सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!