Breaking News :
>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा 28132 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 1 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 145 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये। जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 233 है, जिनमें 44 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 183 व्यक्ति उपचाररत् हैं एवं 3 व्यक्ति अन्य प्रदेश के हैं।

आज दोपहर विज्ञप्ति जारी किये जाने तक अन्य राज्यों से आने वाले कुल 145 व्यक्तियों की सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, दून अस्पताल में 55,महन्त इन्दिरेश अस्पताल में 23, सैन्य अस्पताल में 1,  आशारोड़ी में 34, रायवाला में 3, धर्मावाला में 24,एसडीआरएफ 4, होटल मोती महल में 1 सैम्पल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 85 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 13, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में 56, विधायक हाॅस्टल में 16 सैम्पल शामिल हैं।

जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा 28132 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। जनपद में आज आगंनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा  ब्व.डवतइपकपजल अवस्था, वाले (मुधमेह रोगियों, हृदृय रोगी, उच्च रक्तचाप, जिनका डायलिसिस  चल रहा है एवं गर्भवती महिला,) ऐसे कुल 272 व्यक्तियों का चिन्हित किये गये।  इसी प्रकार आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये कुल 410 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। इसी क्रम में अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 1501 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 14 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न  कन्टेंमेंट जोन में 391 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 44 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी।कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 9 श्रमिकों जिन्हे रेनबसेरा लालपुल  में  बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 44 एन-95 मास्क,  3130 ट्रिपल लेयर मास्क, 19 पीपीई किट, 50 वीटीएम वायल, 241 सेनिटाइजर, 70 सर्जिकल गलब्स, 1400 एक्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 58 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!