Breaking News :
>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
देश

पुलवामा जिले के त्राल के सायमू गाँव में मुठभेड़ जारी – सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, दो और आतंकियों के छिपे होने की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2020, मंगलवार। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल के सायमू गाँव में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, दो और आतंकियों के छिपे होने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने अपना अभियान जारी रखा हुआ है

  • यह मुठभेड़ त्राल के सायमू गांव में हो रही है। पुलवामा जिले के त्राल में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ अभी भी चल रहा है।। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकी का संबंध अंसार गजवातुल हिंद से बताया जा रहा है  इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
  • पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने त्राल के जंगली क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों ने कहा, घेराबंदी कड़ा होते ही वहां छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन पाकिस्तानी आतंकियों को सेना ने सोमवार को मार गिराया था 

  • इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन पाकिस्तानी आतंकियों को सेना ने सोमवार को मार गिराया था। वहीं, 28 मई से शुरू हुए घुसपैठ रोकने के अभियान में अब तक चार दिनों के भीतर 13 आतंकवादी मार गिराए गए हैं। सेना अधिकारी के अनुसार भारतीय सेना ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश करते हुए कम से कम 10 आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले सेना ने अपने बयान में बताया कि सोमवार को नौशेरा सेक्टर में तीन आंतकवादी मारे गए।

सुरक्षा एजेंसियों ने मुन्‍ना को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान कर दिया तेज

  • पिछले छह महीने में आतंकवाद निरोधक अभियानों में कश्‍मीर में 117 आतंकवादी मारे गए हैं। इसमें 89 स्‍थानीय आतंकवादी थे। शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे। उधर, दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा जिले में पिछले सप्‍ताह 44 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के काफिले के पास विस्‍फोट में इस्‍तेमाल आईईडी को 19 वर्षीय जैश-ए-मोहम्‍मद आतंकवादी मुन्‍ना लाहोरी ने तैयार किया था। एक वरिष्‍ठ खुफिया अधिकारी ने बताया कि मुन्‍ना ने ही इस बम को बनाया और उसी ने इसमें विस्‍फोट किया था। सुरक्षा एजेंसियों ने मुन्‍ना को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!