Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जन सरोकारों के प्रति सजग, युवा जिलाधिकारी सविन बंसल के कार्यों की सरकार के मुखिया भी खुले मंचों से कर चुके हैं सराहना

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 24 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने वाले युवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल जनसामान्य के बीच में अच्छे लोक सेवक के रूप में लोकप्रिय हैं। उनका मानना है कि खुशहाल जिन्दगी बसर करने के लिए बेहतर विकास, स्वास्थ्य और चिकित्सा जरूरी है। इन सेक्टरों मे जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का विशेष फोकस रहा है। उन्होने सरकारी अस्पतालों, सरकारी विद्यालयों की जहाँ दशा व दिशा बदली है वही जिले के सुदुरवर्ती दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों को भी आधुनिकतम तथा हाईटैक बनाने मे विशेष सराहनीय कार्य किये हैं। उनके कार्यो की जहाँ जनसामान्य में चर्चा है वही सरकार के मुखिया भी उनके कार्यों की खुले मंचों से सराहना कर चुके हैं।

भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी भी नेक कार्य का प्रारम्भ या समर्पण शुभ अवसरों पर किया जाता है। मौजूदा दौर में पावन पर्वों का शुभ मुहुर्त चल रहा है। इस शुभ समय में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत सोमवार, 26 अक्टूबर को सरोवर नगरी पहुँचकर जिलाधिकारी द्वारा किये गये लोक कल्याण के कार्यों का लोकार्पण व शुभारम्भ करेंगे।

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ]

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को एक करोड़ की लागत से नैनीझील संरक्षण हेतु यूएनडीपी सहायतित आर्टिफिशल इंटेलीजैंस बेस्ट रियल टाइम लेक मानिटरिंग सिस्टम का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उददेश्य अन्तर्जलीय वनस्पति एवं जीव जन्तुओं के जीवन हेतु अनुकूल पर्यावरण विकास, झील के पारिस्थितिक तंत्र का संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ नैनीझील हेतु क्षमता विकास करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में दो वाटर क्वालिटी फ्लोटिंग स्टेशनस विथ प्रोटियस सेंसर्स पम्प हाउस मल्लीताल तथा एरिएशन प्लांट तल्लीताल में स्थापित किये गये हैं। इस प्रणाली के जरिये डाटा लोगर साफ्टवेयर द्वारा आँकडों का शोधन एवं विशलेषण एलइडी स्क्रीनों द्वारा सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन किया जायेगा। एसएमएस अल्र्ट तथा मोबाइल ऐप द्वारा पर्यटको तथा शहर के वाशिंदों को झील के रासायनिक अवयवों की जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री राजकीय बीडी पाण्डे चिकित्सालय पुरूष, नैनीताल में उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाओं का भी लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय के बाद जनपद मुख्यालय में राजकीय चिकित्सालय के तौर पर बीडी पाण्डे चिकित्सालय गुजरे 125 वर्षों से स्वास्थ्य सेवायें दे रहा है। बदलते दौर में इस चिकित्सालय में आधुनिकतम एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से चिकित्सालय मे आधुनिकतम एक्सरे मशीन, आधुनिक अल्ट्रासाउन्ड मशीन, टूनैट, आधुनिक प्रसव कक्ष, मय न्यूबेबी कक्ष, वेंटीलेटर युक्त गहन चिकित्सा कक्ष, नवनिर्मित शौचालय, रैनसैड, टाइल फ्लोरिंग, प्रतीक्षा हेतु विश्राम सुविधायें, उच्चीकृत जनसुविधओं तथा चिकित्सालय की अन्य नवाचारी सेवाओं का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों तथा राजकीय परिसरों आने वाले लोगों को स्वच्छ, शुद्व, ताजा भोजन रियायती दरों पर मिले इसके लिए स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से हिलांस किचन प्रारम्भ किये गये हैं। चिकित्सालय में स्थापित हिलांस किचन का लोकापर्ण मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि नैनीताल नगर एवं आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को पर्वतीय क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालयों में ही शासकीय दरों पर विशिष्ट जाँच सेवायें उपलब्ध होंगी तथा जाँच सेवाओं का आधुनिकीकरण होने से विभिन्न गम्भीर बीमारियों मे सही डाइगनोसिस कर मरीजों का बेहतर उपचार किया जा सकेगा। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित एवं बेहतर प्रसव एवं जच्चा बच्चा केयर सेवायें उपलब्ध होंगी।[/box]

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने अपने अल्प कार्यकाल में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, बाल विकास, महिला विकास के साथ ही बेटी बचाओ, सरकारी भवनों के सौन्दर्यीकरण, वाल पेंटिग, स्वंय सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण के जरिये महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। स्वास्थ विभाग का आधार स्तम्भ कहे जाने वाले आशा कार्यकत्रियों की बेहतरी के लिए जिले चिकित्सालयों में आशा घर भी स्थापित किये हैं। स्पष्ट सोच एवं ऊँचा लक्ष्य तय कर उसे हासिल करना श्री सविन बंसल की फितरत है। जनकल्याण के लिए उनका चिंतन एवं मंथन निरंतर गतिमान है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!