Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरे के अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद-वासियों को दी शुभकामनाऐं

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 24 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरे के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जनपद वासियों को शुभकामनाऐं दी हैं। अपने सन्देश में उन्होंने कहा है कि “दशहरा पर्व हमें आपस में एकता के साथ रहने की सीख देता है साथ ही अधर्म का मार्ग छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।” उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता बुजुर्गों तथा असहाय, गरीब लोगों की रक्षा तथा उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की भी सीख देता है।

अपने सन्देश में श्री सविन बंसल ने कहा कि नौ दिनों तक शक्ति के अनेक स्वरूपों की विधिवत अर्चना एवं पूजन किया गया है। सृष्टि के निर्माण में शक्ति का विशेष योगदान है। हमें चाहिए कि हम दशहरा-विजयादशमी पर शक्ति स्वरूपा बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मान तथा रक्षा करने का संकल्प लें साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा एवं उन्हें शिक्षित एवं संस्कारवान बनाये जाने का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्म का हर त्यौहार हमें सच्चाई के रास्ते पर चलने की सीख देता है।

दशहरे के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश टोलिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने भी जनपद-वासियों को शुभकामनाऐं दी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!