Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील युवा जिलाधिकारी सविन बंसल की फितरत है चुनौतियों से रूबरू होना

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ दिसम्बर २०१९, शुक्रवार। नैनीताल (सूचना)। विकास खण्ड भीमताल का दुर्गम इलाका उड़वा छोटा कैलाश दर्शनीय एवं पर्यटक स्थल होने के साथ ही धार्मिक आस्था का भी प्रतीक है। उड़वा होकर छोटा कैलाश मन्दिर तक जाने वाला मार्ग बेहद दुर्गम एवं दुशवारियों से भरा हुआ है। चुनौतियों से रूबरू होना युवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की फितरत है, इसलिए जनपद के जिलाधिकारी बनने के बाद उन्होने दुर्गम इलाकों मे बहुउददेशीय शिविर लगाकर जहाँ जनता का दुःख-दर्द जानने की कोशिश की है वही दुर्गम इलाकों मे रह रहे लोगों की कठिनाईयों का अध्ययन भी कर रहे है।
बीते नवम्बर महीने मे जिलाधिकारी श्री बंसल ने उड़वा गांव मे बहुउददेशीय शिविर लगाया, इस गांव तक पहुँचने के लिए उन्होने आदि छोटा कैलाश का दुर्गम रास्ता चुना। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में पर्यटक और गांव के लोग आते-जाते रहते हैं। इस रास्ते से गुजरते समय जिलाधिकारी श्री बंसल चोटिल भी हो गये थे। चोट लगने के बावजूद भी जिलाधिकारी ने उड़वा गांव पहुँचकर ही दम लिया और गांव की समस्यायें सुनी।

जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी ने वन संचार साधन भीमताल के छोटा कैलाश शक्ति स्थल तक पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 10 लाख की धनराशि जिला योजना से स्वीकृत की है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दुर्गम मार्ग का निर्माण जिला पंचायत द्वारा किया जायेगा। इस मार्ग के निर्माण होने से ग्रामवासियों एवं पर्यटकों को छोटा कैलाश तक आने-जाने मे सुविधा होगी।

 

 

भीमताल के पिनरौ गांव में छोटा कैलाश मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। यहां बड़ी तादाद में भोलेनाथ के भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं। सावन महीने में और महाशिवरात्रि को यहां विशेष पूजा का आयोजन होता है। दूर दराज से लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।  मंदिर पहुँचकर श्रद्धालु खुले आसमान के नीचे विराजे शिवलिंग की पूजा करते हैं। मान्यता है कि यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मुरादें पूजी होती हैं। हल्द्वानी से सड़क मार्ग पर अमृतपुर, भौर्सा होते हुए पिनरों गाँव तक पहुंचना होता है। पिनरों गाँव से 3-4 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद आप उस पहाड़ी के शीर्ष पर पहुँच जाते हैं जहाँ प्राचीन छोटा कैलाश मंदिर स्थित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!