Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी नैनीताल के सार्थक प्रयासों के चलते केन्द्रीय विद्यालय के लिए शासन द्वारा स्वयं का भवन बनाये जाने के लिए भूमि आंबटित की गई

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ दिसम्बर २०१९, शुक्रवार। भीमताल/नैनीताल (सूचना)। भीमताल स्थित केन्द्रीय विद्यालय काफी समय से किराये के भवन में संचालित किया जा रहा है इससे छात्र-छात्राओें के साथ ही अध्यापकों एव अभिभावकों को भी कठिनाई हो रही है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के सार्थक प्रयासो के चलते केन्द्रीय विद्यालय को शासन द्वारा स्वयं का भवन बनाये जाने के लिए भूमि आंबटित कर दी गई है। विद्यालय को भूमि आवंटन का मामला पिछले दो वर्षो से शासन मे लम्बित था। श्री बंसल के सफल प्रयासों एव कुशल अनुश्रवण के चलते शासन ने विद्यालय को भूमि आंवटन का शासनादेश जारी कर दिया है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं तथा अभिभावकों ने जिलाधिकारी श्री बंसल का आभार व्यक्त किया है।
जानकारी देते हुये श्री सविन बंसल बताया कि केन्द्रीय विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमि को राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि केन्द्रीय विद्यालय भीमताल के ए-टाइप विद्यालय भवन के निर्माण हेतु ग्राम पाण्डे गांव, पटटी पाण्डेगांव खाता संख्या 87 कुल रकवा 0.926 हैक्टेयर है इस रकवे से 0.250 हैक्टेयर भूमि केन्द्रीय विद्यालय भीमताल को आवंटन हेतु प्रस्ताव दिया गया था।
इस क्रम में उत्तराखण्ड शासन राजस्व अनुभाग के शासनादेश के अनुसार प्रदेश मे केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अधीन संचालित शिक्षण सस्थाओं तथा राज्य की दूरस्थ क्षेत्रों मे स्तरीय विद्यालयी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए केन्द्रीय विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमि को दृष्टिगत रखते हुये राज्य सरकार ने केन्द्रीय विद्यालय को निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होने कहा कि भूमि उपलब्धता के चलते अब केन्द्रीय विद्यालय का अपना भवन होगा। यह भवन जल्द ही मूर्त रूप लेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!