Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

जम्मू पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की और जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर,  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की साजिश पर पानी फेर दिया है। 15 अगस्त के दिन जम्मू में पुलवामा दोहराने यानी कार युक्त आइईडी विस्फोट की सभी रूपरेखा तैयार कर ली गई थी। समय रहते पुलिस को इसकी भनक लग गई और विशेष अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर इस योजना में शामिल चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

आपको जानकारी हो कि सुरक्षा एजेंसियों ने पुलिस व सेना को पहले ही अलर्ट कर रखा है कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े आतंकी जम्मू व कश्मीर में बड़े हमले की फिराक में है। इस सूचना के बाद से ही जम्मू व कश्मीर में आतंकी साजिशों को नाकाम बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जम्मू व कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू पुलिस ने भी अपने सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया था। आज एक सूचना के आधार पर जम्मू पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया। ये आतंकी पुलवामा हमले की तर्ज पर 15 अगस्त के दिन जम्मू में आइईडी विस्फोट की योजना बना रहे थे।

आइजीपी मुकेश सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि बड़े हमले को टाल दिया गया है। जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है। ये आतंकी जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आतंकियों को सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से सीमा पर फेंके जाने वाले हथियार व गोलाबारूद को कश्मीर घाटी में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था।

यही नहीं प्राथमिक जानकारी में यह भी पता चला कि जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा की तर्ज पर जम्मू में 15 अगस्त पर आइईडी युक्त कार विस्फोट की याेजना भी तैयार की है। बस हथियार व आइईडी का इंतजार था। ये विस्फोट किस-किस जगह किए किए जाने थे, इस बारे में पुलिस आतंकियों से पूछताछ कर रही है।अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!